दांतों से हटाना चाहते हैं तंबाकू और गुटखा के दाग, ये घरेलू नुस्खे अपनाएं

Due to eating tobacco teeth get Rotten,apply these home remedies
दांतों से हटाना चाहते हैं तंबाकू और गुटखा के दाग, ये घरेलू नुस्खे अपनाएं
दांतों से हटाना चाहते हैं तंबाकू और गुटखा के दाग, ये घरेलू नुस्खे अपनाएं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गुटखा, खैनी, तंबाकू खाने वालों के दांत अक्सर खराब देंखे गए हैं। आपके जानने वालों में भी अगर यही आदते हैं तो आपने गौर किया होगा कि उनके दांत भी सड़े-गले या बेहद खराब नजर आते हैं। मुंह खोलते ही आपको उनके दांत अतरंगी से दिखते हैं। कभी-कभी आप उन्हें टोकते भी होंगे कि दांतों की सफाई ठीक से किया करें, या डॉक्टर को दिखाएं। तब ऐसे लोग दूसरों से बात करने में कतराने लगते हैं। गुटखा खाने की वजह से दांतों का रंग काला पड़ने लगा है। दांतों के ये दाग लाख छुड़ाने के बाद भी निकलने का नाम नहीं लेते। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है।  इस समस्या का हल आप घर के कुछ घरेलू नुस्खों से निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से टिप्स है गुटखे से खराब हुए दांतों को ठीक करने के लिए काफी उपयोगी है।

 

                            

दो बार मुंह की सफाई करें

सबसे पहले अपने दांतों को चमकाने के लिए दिन में कम से कम दो बार दांतों और अपनी जीभ की सफाई करें।

 

                           

खाना खाने के बाद कुल्ला करें

खाना खाने के बाद हमेशा कुल्ला करें। खासतौर पर तब जब आपने गुटखा खाया हो। ऐसे में कुल्ला करते समय उंगली से दांतों को रगड़ते हुए साफ करें। दांतों पर दाग नहीं जमेंगे। 

                              

 

दांतों की सतह को चिकना रखें

इसके बाद हमेशा दांतों की सतह को चिकना रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपके दांतों को पर गुटखे के दाग नहीं जमेंगे। इसके अलावा ब्रश करने के बाद दांतों को चमकाने के लिए दांतों पर बेकिंग पाउडर रगड़ें। ऐसा करने से दांतों से तंबाकू के दाग खत्म हो जाएंगे। 

                                 

गाजर खाएं

इसके अलावा दांतों से जिद्दी दाग हटाने के लिए गाजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जी हां आपने सही सुना गाजर। कहा जाता है कि रोजाना एक गाजर खाने से दांत साफ रहते हैं। इसमें मौजूद रेशे दांतों के बीच फंसी गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। 

 

Created On :   10 Dec 2017 4:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story