बनेंगे इनके विवाह योग, जानें कितना शुभ है मंत्री 'बुध' अौर राजा 'सूर्य' का मिलन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य 16 नवंबर को राशि परिर्वन कर रहा है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने वाला ये ग्रह नीच राशि से निकलकर अब मित्र राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति के जीवन ही नहीं राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आएगा। राजनीति के क्षेत्र में कुछ उथल-पुथल का माहौल भी देखने मिल सकता है।
इनके लिए सबसे उत्तम
क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है तो अब दशा बदलते ही सर्दी भी बढ़ेगी। अन्य राशियों की तुलना में यह बदलाव सिंह राशि के लिए सबसे ज्यादा उत्तम माना जा रहा है। जिन लोगों जाॅब से संबंधित समस्या है वह दूर होगी। पदोन्नति की संभावना है। वहीं जिन जातकों के विवाह में कठिनाई आ रही थी उसके भी शीघ्र निवारण के संकेत मिल रहे हैं।
16 नवंबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में दोपहर 12.36 मिनट पर राशि परिवर्तन करेगा। वृश्चिक में पहले से ही बुध ग्रह की उपस्थिति से आदित्या योग बनने जा रहा है। बुध ग्रह ग्रहों का मंत्री माने जाते हैं ऐसे में सूर्य अर्थात राजा और मंत्री का मिलन सुखद समाचार लेकर आएगा।
किस राशि पर कैसा असर
मेष : स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा, समस्या बनी रहेगी।
वृषभ : परिवार में कल, दांपत्य जीवन में कटुता आएगी।
मिथुन : मान-सम्मान बढ़ेगा, आत्म सम्मान का भान होगा।
कर्क : पुराने कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिलेगी।
सिंह : लाभ के आसार हैं, आपके लिए समय शुभ होगा।
कन्या : प्रसिद्ध लोगों से भेंट, यात्रा के योग बन रहे हैं।
तुला : कष्ट सहना पड़ सकता है। आय संबंधी परेशानी होगी।
वृश्चिक : भविष्य में चिंताएं बढ़ सकती हैं। बदलाव के आसार हैं।
धनु : अचानक ही खर्च में बढ़ोतरी होगी।
मकर : जो सोचा भी नही होगा, वो काम बनने की संभावना है।
मीन : संघर्ष के आसार हैं। ऐसी स्थिति बन सकती है।
Created On :   15 Nov 2017 4:04 AM GMT