हार्मोन में जरूरत से ज्यादा ग्रोथ से ब्रेन ट्यूमर का खतरा

Endocrinology: Hormones also threaten life by growing
हार्मोन में जरूरत से ज्यादा ग्रोथ से ब्रेन ट्यूमर का खतरा
हार्मोन में जरूरत से ज्यादा ग्रोथ से ब्रेन ट्यूमर का खतरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हार्मोंस ग्रोथ आवश्यक है, लेकिन अत्यधिक ग्रोथ होने से जान पर संकट खड़ा हो जाता है। इससे मरीज को ब्रेन ट्यूमर होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है, जो रोगी की मृत्यु का भी कारण बन सकता है। यह कहना है एंडोक्रायनोलॉजिस्ट डॉ. संजय नायडू का।

एंडोक्रायनोलॉजी पर आयोजित कार्यशाला में  "Pituitary gland disorder" विषय पर डॉ. नायडू ने बताया कि यह बीमारी जल्दी लोगों को पता नहीं चलती है। 20 से 30 साल की उम्र से आरंभ होने वाली यह बीमारी लगभग 20 साल बाद लोगों को पता चल पाती है, जिससे उसका उपचार करने में परेशानी होती है। इस बीमारी में चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य अंग फैलने लगते हैं, जो हार्ट अटैक, हाईपरटेंशन, डायबिटीज और फिर मौत का कारण बनती है। वहीं एंडोक्रायनोलॉजिस्ट डॉ. सुनील अंबुलकर ने कहा कि धूप में नहीं निकलने के कारण हड्डी कमजोर होना और फ्रेक्चर होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। यह बीमारी दूध का सेवन नहीं करने के कारण भी बढ़ रही है। महिलाओं में विशेषकर यह बीमारी होती है, क्योंकि उनका Sun exposure कम होता है। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि लोगों को सुबह धूप में 30 मिनट वॉकिंग करना चाहिए। 

Created On :   21 Aug 2017 12:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story