रामदेव के साथ योग करना पड़ा भारी, मुस्लिम युवती को मिली जान से मारने की धमकी

fatwa has been issued against a Muslim yoga teacher  Rafia Naaz
रामदेव के साथ योग करना पड़ा भारी, मुस्लिम युवती को मिली जान से मारने की धमकी
रामदेव के साथ योग करना पड़ा भारी, मुस्लिम युवती को मिली जान से मारने की धमकी

डिजिटल डेस्क, रांची। योग गुरू बाबा राम देव के साथ एक मुस्लिम युवती को योग करना भारी पड़ गया है। युवती के खिलाफ मौखिक फतवा जारी कर दिया गया है। युवती का नाम राफिया नाज है, जो कि पेशे से योगा टीचर हैं और झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं। राफिया ने इस साल राम देव के साथ योग दिवस (21 जून) पर मंच साझा कर योग किया था। इस कार्यक्रम की तस्वीर वायरल होते ही राफिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नाजिया के खिलाफ ना केवल फतवा जारी किया गया है बल्कि उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है।  बता दें बुधवार रात राफिया के घर पत्थरबाजी की गई थी और गुरुवार को उसके घर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग मिलने आ गए। पत्थरबाजी के बाद उनके घर और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं मामले को खुद मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है और राफिया को सुरक्षा मुहैया कराई है। राफिया को झारखंड पुलिस से मिले बॉडीगार्ड में एक महिला और एक पुलिसकर्मी है। राफिया को मिल रही धमकियों से उसके माता-पिता  भी काफी डरे हुए हैं। 

                            Image result for Muslim yoga teacher  Rafia Naaz

फतवा जारी होने और धमकी मिलने के बाद राफिया ने कहा कि फिलहाल खतरा कम है क्योकिं "मैं समाज के कुछ अन्य वर्ग के लोगों के साथ मिल रही हूं। साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग घर आकर योग सिखाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं और हर परिस्थिति में साथ खड़े होने का वादा कर रहे हैं। 

सामाज सेवा करना चाहती हैं राफिया

राफिया केवल 20 साल की हैं और अभी से उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए कई न्योते मिल चुके हैं। अलग-अलग पार्टी उन्हें खुद से जोड़ना चाहती है। राजनीति से जुड़ने की चर्चा पर राफिया ने साफ किया कि राजनीतिक दल से जुड़ना उनका मकसद नहीं हैं, वो तो केवल अनाथ बच्चों की मदद करना चाहती है। राफिया ने कहा कि उसका लक्ष्य नेता बनना नहीं है बल्कि एक कुशल प्रोफेसर बनकर अनाथ बच्चों की मदद करना है। योग सिखाने के पीछे भी उसका लक्ष्य अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और मंच देने का है।

 

 

Created On :   10 Nov 2017 4:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story