...तो क्या धोनी और कोहली के बीच शुरु हो जाएगी जंग !

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
...तो क्या धोनी और कोहली के बीच शुरु हो जाएगी जंग !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी और कैप्टन विराट कोहली के बीच जंग शुरु होने वाली है, लग तो कुछ ऐसा ही रहा है। क्योंकि हेड कोच रवि शास्त्री ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने धोनी और कोहली की तुलना कर दी है, जिसके बाद लगने लगा है कि कोच ने आते है दोनों के बीच आग लगानी शुरु कर दी है। आज उनका ये बयान उसी आग की एक चिंगारी लग रहा है। 

क्या कहा है शास्त्री ने? 

हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि, "टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे महान कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने ICC के बड़े खिताबों पर अपना कब्जा जमाया है। पहले 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वर्ल्ड कप और फिर 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी पर टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इतना ही नहीं टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में ICC के कई टूर्नामेंट के फाइनल खेले हैं, जिसमें टीम रनरअप रही।" उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड सबसे शानदार रहा है, वो दुनिया के सबसे महान कप्तान हैं। 

रवि शास्त्री ने कैप्टन कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि बतौर कप्तान कोहली के पहले टेस्ट में की गई कप्तानी और अब की कप्तानी में काफी अंतर देखा जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि कोहली धोनी की बराबरी करने का दम रखते हैं। कोहली इस पीढ़ी के महान खिलाड़ी हो सकते हैं। 

बातों-बातों में कैसे लगाई आग? 

शास्त्री ने भले ही कोहली और धोनी की तुलना सामान्य तौर पर की हो लेकिन उनके इस बयान के बाद धोनी और कोहली के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है। शास्त्री के इस बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि कहीं धोनी और कोहली के रिश्तों के बीच खटास न आ जाए। माना जा रहा है कि शास्त्री ने कोच बनते ही अपनी पैंतरेबाजी करना शुरु कर दिया है। 

शास्त्री के कोच बनने में कोहली का है साथ

पिछले महीने जब अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच जंग शुरु हुई तो उसके बाद कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कोहली के विरोध में कई लोग आ गए। सोशल मीडिया पर  भी कोहली के विरोध में बातें कही गई। उसके बाद कोच के लिए कई नाम सामने आए, लेकिन रवि शास्त्री ही सबसे मजबूत दावेदर माने जा रहे थे क्योंकि उन्हें कोहली का सपोर्ट था। कोच सिलेक्शन में कैप्टन का बहुत बड़ा रोल होता है। इस कारण कोहली के सपोर्ट के बिना शास्त्री का कोच बनना मुश्किल था। 

शास्त्री का करियर

रवि शास्त्री आज इंडिया टीम के कोट हैं, लेकिन बतौर प्लेयर रवि शास्त्री का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से 80 टेस्ट मैच और 150 वनडे खेले हैं। वो टीम इंडिया के शानदार बैट्समैन होने के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिनर भी थे। शास्त्री 1981 से 1992 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। 

Created On :   1 Aug 2017 10:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story