सेक्स CD कांड : अब सीबीआई करेगी जांच , बघेल के खिलाफ भी एफआईआर

FIR against state Congress chief in CD case
सेक्स CD कांड : अब सीबीआई करेगी जांच , बघेल के खिलाफ भी एफआईआर
सेक्स CD कांड : अब सीबीआई करेगी जांच , बघेल के खिलाफ भी एफआईआर

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पीडब्ल्यूडी  मंत्री राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी कांड की सीबीआई जांच कराने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार इस बारे में सीबीआई डायरेक्टर को पत्र लिख रही है। इससे पहले शनिवार को ही रायपुर के सिविल लाइंस थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। खुद मूणत ने मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से किसी बडी एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। 

छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर राजेश मूणत के कथित सीडी कांड में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल भी पुलिस के घेरे में आ गए हैं। मूणत की शिकायत पर रायुपर पुलिस ने बघेल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। बघेल के अलावा इस मामले में एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अरेस्ट हुए पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ पहले ही FIR हो चुकी है। इस मामले में भाजपा अब बचाव के बजाए आक्रामक रवैया अपनाए हुए है। 
 

गौरतलब है कि गाजियाबाद में शुक्रवार को पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस हिरासत में उन्होंने दावा किया था कि उनके पास मंत्री की अश्लील रिकार्डिंग है। ये एक पेन ड्राइव में है। उन्हें जब गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जा रहा था तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बघेल रायपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में यह सीडी पत्रकारों को दे रहे थे। इसके बाद शनिवार सुबह मंत्री राजेश मूणत रायपुर के सिविल लाइंस थाने गए और बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। बता दें कि बघेल संयुक्त मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 

 

इससे पहले मूणत ने स्वयं को पाक-साफ बताते हुए सीडी की फोरेसिक जांच कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि कांग्रेस राजनीतिक दुश्मनी के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा का आरोप है कि पत्रकार विनोद वर्मा कांग्रेस के साथ इस साजिश में शामिल थे। उनके घर से 500 सीडी बरामद हुई हैं। एक दिन पहले वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। वर्मा को अरेस्ट करने से पहले पुलिस ने उनके मोबाइल कॉल डिटेल की पूरी जानकारी जुटाई थी। इसमें सीडी बनाने वाले से भी वर्मा की बात हुई है, ऐसा पुलिस ने दावा किया है। वर्मा के खिलाफ भाजपा के एक कार्यकर्ता ने शिकायत की थी। इस सीडी कांड के बाद छत्तीसगढ की राजनीति गरमा गई है। 

Created On :   28 Oct 2017 11:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story