पांच साल की बच्ची को लिफ्ट में ले जाकर किया गंदा काम, दो गार्ड गिरफ्तार

Five year old girl raped in pune, two security gaurd arrested
पांच साल की बच्ची को लिफ्ट में ले जाकर किया गंदा काम, दो गार्ड गिरफ्तार
पांच साल की बच्ची को लिफ्ट में ले जाकर किया गंदा काम, दो गार्ड गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। शहर की एक सोसायटी में 5 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट में ले जाकर सिक्युरिटी गार्ड के द्वारा रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना वाकड़ स्थित एक उच्चभ्रू सोसायटी में हुई। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए संजीत रंजीत चासा (20), मंगल शुक्ला वैद्य (23) को गिरफ्तार किया गया हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वाकड़ पुलिस थाने में लैंगिक अत्याचारों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मूल रूप से असम के निवासी हैं। फिलहाल वह वाकड़ स्थित कलाटे चाल में रहते हैं। दोनों वाकड़ स्थित एक उच्चभ्रू सोसायटी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते हैं।

जानकारी के अनुसार 8 दिन पहले शाम के समय सोसायटी में रहने वाली एक 5 वर्षीय बालिका पार्किंग में खेल रही थी। उस समय संजीत और मंगल उसे लिफ्ट में ले गए और उस पर अत्याचार किया। साथ ही इस बारे में किसी को न बताने के लिए धमकाया। घटना से डरी हुई बालिका घर आ गई। उसकी हालत देख मां ने उसे भरोसे में लिया और पूछा तब उसने घटना के बारे में बताया। उसके बाद उसकी मां ने वाकड़ पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   13 Sep 2017 2:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story