असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 59 की मौत

Flood in Assam, death toll 59
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 59 की मौत
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 59 की मौत

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां शनिवार को सात और लोगों की मौत हुई है। राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। बाढ़ संबंधित घटनाओं में शिवसागर में दो लोगों की मौत हुई है और मोरीगांव, बोंगईगांव, दक्षिण सलमारा, शोणितपुर और जोरहाट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

असम में भारी बारिश के चलते 24 जिलों के करीब 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का करीब 52 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया है, जहां कई जानवर पानी में बह गए हैं। फिलहाल राज्य के 1,795 गांव पानी में डूबे हुए हैं। सबसे बुरी तरह से प्रभावित दक्षिण सलमारा है, जहां बाढ़ की वजह से 3.07 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा जोरहाट में निमतिघाट, सोणितपुर में तेजपुर, गोवालपारा और धुब्री शहरों में ब्रमपुत्र नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

Created On :   15 July 2017 7:20 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story