नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 91 लोगों की मौत, 200 भारतीय अब भी लापता

floods and landslides in Nepal has climbed to 91 died and 38 persons missing
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 91 लोगों की मौत, 200 भारतीय अब भी लापता
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 91 लोगों की मौत, 200 भारतीय अब भी लापता

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत अन्य 27 जिलों में आई भयावह बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 91 लोग जान गंवा चुके हैं, साथ ही 38 लोग अब भी लापता हैं। वहीं इस प्राकृतिक आपदा से करीब 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। नेपाल गृह मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार नेपाल में अब तक 2847 घर इस बाढ़ और भूस्खलन में तबाह हो गए हैं।

इस त्रासदी में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए नेपाल के गृह मंत्री जनार्दन शर्मा के नेतृत्व में एक कमेठी बनाई गई है। इस कमेठी में मुख्य सचिव समेत 12 अन्य मंत्रालय के सचिवों को रखा गया है। यह जानकारी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता राम कृष्ण सुबेदी ने दी है।

बताया गया है कि सोमवार शाम तक मरने वालों की संख्या 91 हो गई है। वहीं लापता लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों को हर प्रकार की मदद दी जा रही है। बेघर लोगों को रहने और खाने के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। सुबेदी ने बताया है कि प्रभावित जिलों में खाना पकाने के बर्तन, सूखा भोजन, नमक, वनस्पति तेल और अन्य राहत सामग्री भी वितरित की गई है।

गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस राहत और बचाव कार्य में 26700 सुरक्षाकर्मी, पुलिस और आर्मी को लगाया गया है। इस कार्य में 13 हैलिकाप्टर को भी लगाया गया है, जिसमें 7 नेपाल आर्मी के भी शामिल हैं। इन हैलीकॉप्टरों की मदद से दूरदराज इलाकों में भी भोजन जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही बाढ़ और भूस्खलन में फंसे हुए लोगों को बचाया जा रहा है।

बाढ़ में फंसे 200 भारतीय नागरिक

स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि इस भीषण बाढ़ में 700 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें करीब 200 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं, लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारी ने कहा कि केवल 35 भारतीय नागरिक ही इस बाढ़ में फंसे हुए हैं।

Created On :   15 Aug 2017 7:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story