मुंबई में शुरु होगा फूड ट्रक से जायके का सफर, सरकार बना रही ये नया प्लान

food truck will run in tourists places
मुंबई में शुरु होगा फूड ट्रक से जायके का सफर, सरकार बना रही ये नया प्लान
मुंबई में शुरु होगा फूड ट्रक से जायके का सफर, सरकार बना रही ये नया प्लान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में फूड ट्रक शुरू करने के लिए खास नीति बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फूड ट्रक की परिकल्पना बेहतरीन है। इस नीति के तहत कार्यालय और पर्यटन स्थलों पर गरमागरम भोजन उपलब्ध हो सकेगा। इससे बचत समूहों को भी फायदा मिल सकेगा। सोमवार को नेशनल रेस्टॉरेंट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों नेसीएम से मुलाकात की। बैठक में भाजपा सांसद पूनम महाजन भी मौजूद थीं। बैठक मेंसीएम ने राज्य में होटल उद्योग को लगने वाले लाइसेंस की संख्या को कम करने के निर्देश दिए हैं। 

रोजगार के जुटेंगे अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई मनपा ने लाइसेंस की संख्या कम करने की दिशा में कदम उठाया है। लगभग 29 प्रकार के लाइसेंस कम किए जाएंगे। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि होटल उद्योग के लाइसेंस के लिए विभिन्न विभागों के पास जाना पड़ता है। इसलिए सरकार को लाइसेंस उपलब्ध कराने के संबंध एक ही जगह पर व्यवस्था करनी चाहिए। मुंबई शहर में होटल उद्योग में हर साल 35 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होता है। इसके माध्यम से पांच लाख लोगों को रोजगार मिलता है।

Created On :   19 Sep 2017 1:52 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story