Forbes list : लगातार 10वीं बार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी

forbes released 100 richest indians 2017 list, mukesh ambani in on top
Forbes list : लगातार 10वीं बार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी
Forbes list : लगातार 10वीं बार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 10वीं बार भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। इस बात का खुलासा फोर्ब्स मैगजीन की "इंडिया रिच लिस्‍ट 2017" से हुआ है। अंबानी इस लिस्ट में पहले स्थान पर जमें हुए हैं। अंबानी की संपत्ति 38 बिलियन डॉलर (2.5 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है, जो कि इंडिया में सबसे ज्यादा है।

एशिया के टॉप फाइव अमीरों में भी मुकेश अंबानी है शामिल
फोर्ब्स की इस लिस्ट में जहां मुकेश अंबानी इंडिया में टॉप पर हैं तो साथ ही वे एशिया के टॉप पांच अरबपतियों में भी शुमार हैं। मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी इस लिस्ट में 45वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 3.15 बिलियन डॉलर है।

बता दें कि इस लिस्ट में 100 भारतीयों को शामिल किया गया है जो सबसे अमीर है। मुकेश अंबानी के बाद इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी है। उनकी संपत्ति 19 बिलियन डॉलर है। वहीं तीसरे स्थान पर अशोक लैलेंड कंपनी के हिंदुजा ब्रदर्स है। इनकी संपत्ति 18.4 बिलियन डॉलर बताई जा रही है।

ये हैं इंडिया के टॉप टेन रईस और उनकी संपत्ति-
#1. मुकेश अंबानी "रिलायंस इंडस्ट्रीज" - 38 बिलियन डॉलर
#2. अजीम प्रेमजी "विप्रो" - 19 बिलियन डॉलर
#3. हिंदुजा ब्रदर्स "अशोक लेलैंड" - 18.4 बिलियन डॉलर
#4. लक्ष्मी मित्तल "आर्सेलर मित्तल" - 16.5 बिलियन डॉलर
#5. पल्लोनजी मिस्त्री "शापोरजी पल्लोनजी ग्रुप" -16 बिलियन डॉलर
#6. गोदरेज फैमिली "गोदरेज ग्रुप" - 14.4 बिलियन डॉलर
#7. शिव नादर "एचसीएल टेक्नोलॉजीज" - 13.6 बिलियन डॉलर
#8. कुमार बिड़ला "आदित्य बिड़ला ग्रुप" - 12.6 बिलियन डॉलर
#9. दिलीप संघवी "सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज" - 12.1 बिलियन डॉलर
#10. गौतम अडाणी "अडाणी पोर्ट एंड सेज" - 11 बिलियन डॉलर

सबसे अधिक उम्र और सबसे कम उम्र के रईस
फोर्ब्स की इस लिस्ट में सबसे अधिक उम्र वाले संप्रदा सिंह हैं, जिनकी उम्र 91 साल है। वे अल्कम लेबोरेट्रीज के मालिक है। इनके पास 3.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति हैं। इस सुची में सबसे कम उम्र वाले व्यक्ति पेटीएम के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा है। उनकी उम्र 39 वर्ष है। उनकी संपत्ति 1.47 बिलियन डॉलर है। बता दें कि पेटीएम के मालिक इस लिस्ट में नीचे से दुसरे नंबर पर हैं।

यहां देखे भारत के सभी 100 अमीरों के नाम और उनकी संपत्ति...
http://www.forbesindia.com/lists/india-rich-list-2017/1655/all

Created On :   5 Oct 2017 2:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story