पूर्व हॉकी कैप्टन सुमराय टेटे बनीं झारखंड की ब्रांड एंबेसडर

Former hockey captain Sumrai tete to be brand ambassador for Jharkhand
पूर्व हॉकी कैप्टन सुमराय टेटे बनीं झारखंड की ब्रांड एंबेसडर
पूर्व हॉकी कैप्टन सुमराय टेटे बनीं झारखंड की ब्रांड एंबेसडर

डिजिटल डेस्क, रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्‍तान और पूर्व कोच सुमराय टेटे को सीएम रघुवर दास ने झारखंड हॉकी का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा कर दी है। टेटे के लिए यह दोहरी खुशी है, क्योंकि इससे पहले सुमराय टेटे को साल 2016 के लिए मेजर ध्‍यानचंद अवार्ड के लिए चुना गया है। टेटे को खेल दिवस के दिन राष्‍ट्रपति ध्‍यानचंद अवार्ड से सम्‍मानित करेंगे।

सीएम रघुवर दास ने इस मामले में खेल सचिव और खेल निदेशक को भी इसकी जानकारी दे दी है। झारखंड की बेटी सुमराय टेटे को ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ-साथ उन्‍हें गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और खुंटी में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काम करना है। 

Created On :   8 Aug 2017 2:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story