पत्नी ही निकली पूर्व हॉकी खिलाड़ी की कातिल

former hockey player stabbed to death by wife mumbai
पत्नी ही निकली पूर्व हॉकी खिलाड़ी की कातिल
पत्नी ही निकली पूर्व हॉकी खिलाड़ी की कातिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व हॉकी खिलाड़ी की पत्नी ने शराब के नशे में चाकू से गोदकर पति की हत्या कर दी। पति की जान लेने के बाद महिला ने खुद को भी घायल कर लिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है।

गौरतलब है कि मुंबई के मलाड के काचपाड़ा इलाके में मृतक पूर्व हॉकी खिलाड़ी अपैया चेनंदा (52) जो की कई सालों तक एयर इंडिया, टाटा और बांबे की टीम की ओर से हॉकी खेल चुके थे,अपनी पत्नी अमिता (45) और दो बच्चों के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबित शनिवार दोपहर उनके दोनो बच्चे घर पर नहीं थे। जिसके बाद दोनो पति-पत्नी ने घर पर एक साथ शराब पी। कुछ देर बाद उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और झगड़ा इस कदर बढ़ा कि अमिता ने अपैया पर चाकू से कई वार कर दिये।

अपैया की चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अपैया को मृत घोषित कर दिया। अमिता का इलाज चल रहा है।

अपैया के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अमिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में बेटे गणपति ने बताया कि अमिता उसके पिता की दूसरी पत्नी हैं। गणपति ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। पुलिस अमिता के ठीक होते ही उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
 

Created On :   20 Aug 2017 11:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story