आस्था के संग आज विराजेंगे गजानन

आस्था के संग आज विराजेंगे गजानन
आस्था के संग आज विराजेंगे गजानन
आस्था के संग आज विराजेंगे गजानन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेश उत्सव आज 25 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। गणेश चतुर्थी की धूम आज हर ओर है। हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में गणपति उत्सव विधिपूर्वक मनाया जाएगा। इस साल गणेशोत्सव 10 नहीं बल्कि 11 दिनों तक मनाया जाएगा। यह 5 सितम्बर तक चलेगा और अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन किया जाएगा...

शुभ मुहूर्त 

इस साल गणपति पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11.06 बजे से दोपहर 01.39 बजे तक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गजानन श्री गणेश का जन्म मध्याह्न में हुआ था, जिसकी वजह से भी इस साल श्रीगणेश पूजन का यह मुहूर्त और अवधि जो कि लगभग 2 घंटे 33 मिनट है। शुभ मुहूर्त में स्थापना शुभ व मंगलकारी बताई गई है। 

सुप्रसिद्ध गणेश पंडाल

गणेश चतुर्थी पर विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। कुछ स्थानों पर एक दिन पहले गणपति प्रतिमा स्थापित हो चुकी है। सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई, लालबाग के राजा मुंबई, दगड़ू सेठ हलवाई पुणे, मोती डूंगरी गणेश मंदिर राजस्थान सहित सुप्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों में गणपति उत्सव की भव्यता देखते ही बनती है। इन स्थानों पर क्रिकेटर से लेकर कलाकार तक हर कोई बप्पा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। लालबाग के राजा को नवसाचा गणपति भी कहा जाता हैं। 

कलाकारों के घर आए बप्पा

विवेक ओबेराॅय सहित कई फिल्मी कलाकारों के घर गणपति स्थापना हो चुकी है। इस बार 15 सालों बाद सलमान की बजाए उनकी बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा का स्वागत होगा। वहीं विवेक के घर इस उत्सव की धूम 5 दिनों तक होगी। वहीं संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ बुधवार को लोखंडवाला में गणपति पंडल का दौरा किया। इन्होंने एक साथ आरती की और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

तिलक ने की थी शुरुआत

गणेशोत्सव की शुरुआत बाल गंगाधर तिलक ने की थी। उस दौरान सभी भारतीयों को इकट्ठा करने के लिए गणेश उत्सव शुरू किया गया था। सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े पंडाल बनाए जाते थे,जहां सभी भारतीय एकत्र होकर स्वतंत्रता संग्राम के लिए चर्चा किया करते थे।

Created On :   25 Aug 2017 2:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story