अनोखा तरीका, मशीन से उतारी जा रही गणेश आरती, VIDEO वायरल 

Ganesha Aarti from machine, VIDEO goes viral on social media
अनोखा तरीका, मशीन से उतारी जा रही गणेश आरती, VIDEO वायरल 
अनोखा तरीका, मशीन से उतारी जा रही गणेश आरती, VIDEO वायरल 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जमाना अब हाइटेक हो चला है। हर किसी को जल्दी है, जिसकी वजह से तकनीक का सहारा भी ज्यादा से ज्यादा लिया जाने लगा है। इसी वीडियो में आपको ऐसा ही नजार देखने मिलेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आराम से हो रही आरती 

गणपति उत्सव की धूम हर ओर है। गणपति बप्पा की आरती सुबह शाम जगह-जगह पंडालों में सुनाई दे रही है, लेकिन इस वीडियो में आरती का एक अनोखा ही तरीका अपनाया गया है। इसमें गणपति की आरती एक मशीन के जरिए उतारी जा रही है। आॅटोमेशन से बप्पा की आरती एकदम वैसे ही उतारी गई, जैसा कि कोई पुजारी करता है। आरती गायन भी हो रहा है हालांकि इसमें भी तकनीकी दिख रही है। वीडियो में आरती की थाली बडे़े ही आराम से ऊपर से नीचे आ रही है। 

हो रही तारीफ 

वीडियो में कमेंट्स के अनुसार संभवतः पुजारी का खर्च बचाने के लिए ये तरीका अपनाया गया है। हालांकि इस अनोखे फंडे की जमकर तारीफ भी हो रही है। वहीं उसे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का कमाल भी कहा जा रहा है। 
 

Created On :   31 Aug 2017 4:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story