लड़कियों में बढ़ा गाउन का क्रेज, आप नहीं आजमाएंगी ?

girls like to  wear special gowns, it look more fashionable.
लड़कियों में बढ़ा गाउन का क्रेज, आप नहीं आजमाएंगी ?
लड़कियों में बढ़ा गाउन का क्रेज, आप नहीं आजमाएंगी ?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शादी हो या पार्टी हर हाल में आप सबसे हट के और सुन्दर दिखना चाहेंगी, इसलिए इन दिनों फैशन डिजाइनरों की नजर ऐसे परिधानों पर है, जो पूरे शरीर को ढंकते हैं। ये देखने में भी बहुत आकर्षक लगते हैं। फिल्मी हस्तियां तो अक्सर खास अवसरों पर गाउन पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि उनके लिए यह "बोल्ड एंड ब्यूटीफुल" का मामला है। 

इसी तरह आम लड़कियां भी खुद को इसी दायरे में देखना पसंद करती है। शादी-ब्याह में पहले लहंगे का चलन था, लेकिन आज के दौर में लड़कियां स्पेशल गाउन पहनना पसंद करती हैं। गाउन का एक फायदा ये भी होता है कि ये बदन को पूरा ढंक भी लेते हैं और स्टाइल भी देते हैं। उन्हें कहीं भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। बर्थडे, शादी, डिनर और फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर भी ये खूब जमते हैं। 

                                                                             

भारत में दो तरह के गाउन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, एक जो ट्रेडिशनल लुक देते हैं और दूसरे जो वेस्टर्न। दोनों ही तरह अलग-अलग तरह से आपके लुक की खूबसूरती बढ़ाते हैं। अब जो गाउन फैशन में हैं उनमें पाकिस्तानी प्रभाव भी देखा जा रहा है। वहीं अफ्रीकी ढंग के खास गाउन भी पसंद किए जा रहे हैं। खासकर नाइजीरियन डिजाइन लोगों को भा रहे हैं। 

 

                                                                 

दुल्हनें भी लहंगों की जगह गाउन ज्यादा पसंद कर रहीं हैं। ब्राइड्स रिंग सेरेमनी और रिसेप्शन में गाउन पहनना पसंद करती हैं। त्योहार का सीजन है और इसके तुरंत बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस वक्त सबसे ज्यादा गाउन्स की वैरायटी आपको देखने को मिल जाएगी।आपको सबसे ज्यादा फ्रॉकनुमा गाउन, जिनमें फ्रॉक की तरह का स्टाइल होता है। आइए जानते है कि कौन से गाउन स्टाइल और सीजन के लिहाज से सबसे ज्यादा चलन में रहेंगे।

स्कर्ट स्टाइल  

                                                     

इस तरह के गाउन में स्कर्ट की तरह प्लेट्स होती हैं। ये प्लेटें चौड़ी होती हैं। इनमें बहुत ज्यादा घेर नहीं होता। हां, ऐसी ड्रेस में आप खूबसूरत बेल्ट पहन सकती हैं। बाजार में आजकल कई डिजाइनों में बेल्ट मिलती है। इस तरह की स्कर्ट में लॉन्ग जैकेट पहनी जा सकती है, जो आपकी छवि को एक अलग रूप में सबके सामने लाती है।

अनारकली स्टाइल 

                                                                  

यह खूब घेरदार होता है। इसमें कली का प्रयोग होता है। जितनी ज्यादा कलियां होंगी, परिधान उतना ही सुंदर लगता है। इसके साथ आप चोली के स्टाइल की जैकेट पहन सकती हैं।

अंगरखा स्टाइल 

                                                                          

इसकी पहचान डोरियों से होती है। डोरियों का यह प्रयोग उसे एक अलग अंदाज देता है। साड़ियों के साथ भी आजकल अंगरखा स्टाइल की जैकेट पहनने का फैशन है।

इंडो वेस्टर्न स्टाइल 

                                                                       

इस तरह से स्टाइल में भारतीय और पश्चिमी दोनों तरह के डिजाइनों का मेल होता है। इसमें काला, भूरा और बादामी जैसे रंगों का प्रयोग होता है। आजकल पहने जा रहे लॉन्ग कुर्तों की खासियत यह है कि वह एकदम सीधे यानी स्ट्रेट होते हैं और जमीन तक छूते हैं। उनके साथ आप कम मोरी की पैंट पहन सकते हैं।

कलर का भी रखें खयाल

                                                                   

गाउन में कुछ कलर ही अच्छे लगते हैं, इसलिए कलर का भी पूरा ध्यान रखें और वहीं कलर जो आप पर और गाउन पर जमे। एक तरह से गहरे रंग जैसे लाल, पीला, नारंगी और इंद्रधनुषी रंग अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, तो दूसरी तरफ हलके रंग भी पसंद किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि अब महिलाएं अपने फैशन में वे चीजें भी शामिल कर रही हैं, जो पहले सिर्फ पुरुष अपनाते थे। मसलन, बंद गले के डिजाइन और गोल गले के डिजाइन पुरुषों की पसंद हुआ करता था। वे अपने कुर्तों से लेकर कोट और शेरवानी में बंद गला बनवाना पसंद करते थे। अब वही बंद गला महिलाओं की पसंद भी बनता जा रहा है। खासकर लॉन्ग ड्रेस में बंद गले का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है।

 

Created On :   9 Oct 2017 8:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story