गर्ल्स करें अपनी वॉर्डरोब में चेक्स को शामिल

Girls should include checks in their Wardrobes
गर्ल्स करें अपनी वॉर्डरोब में चेक्स को शामिल
गर्ल्स करें अपनी वॉर्डरोब में चेक्स को शामिल

डिजिटल डेस्क,भोपाल। कपड़ों पर मैसेज प्रिंट्स, फ्लावर प्रिंट, फंकी मेसेज्स और भी बहुत तरह की डिजाइन्स पसंद की जाती है। ज्यादातर वर्किग लोग अपने कपड़ो के डीजाइन्स सिंपल रखना पसंद करते हैं। जैसे प्लेन्स, स्ट्राइप्स,जेमेट्री प्रिंट्स और चेक्स का  हमेशा से फैशन में रहा है और ये हमेशा ही अच्छे लगते हैं। इसका एक कारण है कि इन्हें बिना सोचे कहीं भी आराम से कैरी किया जा सकता है। 

आजकर चेक्स का फैशन ट्रेंड में चेक्स का प्रयोग खास कर लेडीज वियर में देखा जा रहा है। फॉर्मल हो या कैजुअल हर आउटफिट में चेक्स डिजाइन की जा रही है। इस फैशन ट्रेंड में बड़े-बड़े चेक्स भी शामिल किए गए है। आइए जानते हैं कि चैक्स किस तरह से आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकतीं हैं।

चेक्स लांग शर्ट 

इस फैशन ट्रेंड में चेक्स की लांग शर्ट काफी इन है़  इसे फॉर्मल लुक के लिए भी ट्राइ किया जा सकता है। ब्लैक एंड व्हाइट कांबिनेशन के चेक्स नॉट के साथ डिजाइन की गयी है। ऐसी शर्ट नी लेंथ के साथ उपलब्ध है। इसे बेली के साथ पहन कर आप काफी स्टाइलिश लुक पा सकते है। 

व्हाइट लाइन के साथ भी चेक्स की डिजाइनिंग की जा रही है। ऐसे चेक्स में ज्यादातर वन पीस और गाउन बनाये जा रहे है। इनका प्रयोग रिच लुक के लिए किया जा रहा है। इस फैशन ट्रेंड में ऐसे चेक्स काफी पसंद किये जा रहे है। यंगस्टर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

ये भी पढ़े-स्ट्राइप्स का फैशन रहता है हमेशा इन,जरूर करें वॉर्डरोब में शामिल

जम सूट विथ चेक्स 

जम सूट जैसी ड्रेस में भी चेक्स का भरपूर प्रयोग देखा जा रहा है। डिजाइनर चेकस के साथ जम सूट को भी न्यू लुक दे रहे है। जंप सूट को नी लेंथ  और ऑफ शोल्डर के साथ ट्राइ किया जा रहा है। कैजुअल गेटअप के लिए इसे काफी स्टाइलिश लुक दिया गया है।

चेक्स विथ कलर्स  

डिजाइनरों  ने ब्लैक एंड व्हाइट, चेस स्टाइल चेक्स को नया और अलग लुक देने के लिए हल्के रंगों का प्रयोग किया है। खास कर जैकेट स्टाइल लुक की  ड्रेस में ऐसे चेक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। चेक्स का ये लुक काफी ट्रेंडी माना जा रहा है़  पिंक, ऑरेंज , लाइट ब्ले के साथ चेक्स डाले जा रहे है।


 

Created On :   25 Sep 2017 6:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story