भारत, नेपाल, बांग्लादेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'गूगल' देगा 10 लाख डॉलर

google give ten lakh dollar to flood victim of india nepal and bangladesh
भारत, नेपाल, बांग्लादेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'गूगल' देगा 10 लाख डॉलर
भारत, नेपाल, बांग्लादेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए 'गूगल' देगा 10 लाख डॉलर

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत, नेपाल और बांग्लादेश में आई बाढ़ के बाद गूगल ने राहत कार्यों के लिए गैर सरकारी संगठन गूंज और सेव द चिल्ड्रन को 10 लाख डॉलर की सहायता देने की बात कही है। गूगल के अनुसार सेव द चिल्ड्रन तीनों देशों में बाढ़ राहत कार्य चला रहा है और उसकी पहुंच कुल 1,60,000 लोगों तक है। वहीं गूंज का भारत में बाढ़ प्रभावित 9 राज्यों में 75,000 परिवारों की मदद करने का लक्ष्य है। 

सेव द चिल्ड्रन लोगों को खाना और आजीविका सहायता के साथ जरूरतमंदों को अस्थाई रहने की सुविधा, स्वास्थ्य की देखभाल और जलस्रोतों की मरम्मत आदि करने का काम कर रहा है। साथ ही वह बच्चों के लिए अनुकूल स्थान बनाने का भी काम कर रहा है जहां वे पढ़ पाए। गूंज के राहत प्रयासों में परिवारों को खाना, चटाई, कंबल और स्वास्थ्यजनक सामान उपलब्ध कराना शामिल है। आगे चलकर इसका लक्ष्य सामुदायिक ढांचे जैसे कि सड़क, पुल और स्कूलों की पुन:स्थापना करना है।

इन संगठनों की आर्थिक मदद के साथ गूगल की आपदा प्रतिक्रिया टीम ने तीनों देशों में एसओएस अलर्ट भी शुरु किए हैं। कंपनी के दक्षिणपूर्व एशिया और भारत के लिए उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा हमारी भावनाएं क्षेत्र के लोगों के साथ है।

Created On :   1 Sep 2017 7:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story