VIDEO : इतनी भारी कि उठाना मुश्किल, ये है दुनिया की सबसे बड़ी स्टीकर बॉल

VIDEO : इतनी भारी कि उठाना मुश्किल, ये है दुनिया की सबसे बड़ी स्टीकर बॉल

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन। दुनिया में जहां देखों कोई ना कोई निराली चीज नजर आ जाती है। बदलते दौर में अब लोग ऐसे भी रिकाॅर्ड बनाने लगे हैं, जिन पर या तो विश्वास करना मुश्किल होता है या फिर इनमें तकनीक का इस्तेमाल इतना अधिक होता है कि कुछ पलों के लिए रिकाॅर्ड में इनका नाम दर्ज करने वाले अधिकारी भी हैरान हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही रिकार्ड बनाया गया है। 

 

राष्ट्रीय स्टीकर डे के सम्मान में 

जॉन फिशर और उनकी टीम की अमेरिकी कंपनी स्टीकर जैंट ने लगभग 200,000 स्टीकर और लेबल्स में से 105.05 kg (231 lb 9.6 oz) की गेंद बनाई है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े बॉल आॅफ स्टीकर कहा जा रहा है। इसका वजन औसत वयस्क पुरुष (64 kg/141 lbs) की तुलना में काफी अधिक है। यह इतना भारी है कि जॉन को  इसे ले जाने के लिए स्पेशल पहियों की जरूरत होती है। इसमें तरह-तरह के स्टीकर लगे हुए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पहले राष्ट्रीय स्टीकर डे के सम्मान में जाॅन ने ये रिकॉर्ड बनाया है। जिसे गिनीज बुक में दर्ज कर लिया गया है। 

 

Making the world's largest ball of stickers

 

ये क्या बना डाला?

एक बार तो लोगों ने इसे देखकर कहा ये क्या बना डाला, आखिर ये है क्या ? इस रिकाॅर्ड को बनाने के बाद जॉन फिशर ने कहा, ये स्टीकर मज़ेदार हैं क्योंकि वे लोग किसी सामान्य चीज को लेने की अनुमति देते हैं और इसे अपनाते हैं। इनका मतलब रिकाॅर्ड से है। यह स्टीकर की दुनिया की सबसे बड़ी गेंद है। जिसमें उनके कर्मयारियों का भी पूरा योगदान है। 


जॉन ने कहा, जब हमें यह खबर मिली कि हमने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records 2018) का खिताब हासिल कर लिया है, तो ये हमारे लिए किसी बहुत बड़े उत्सव से कम नही था। हम बहुत खुश थे। हम सब ने इसे सेलिब्रेट किया।

 

Stick together: John Fischer and the largest ball of stickers

Created On :   14 Nov 2017 6:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story