#Happybirthday- 65 के हुए चिंटू जी, अपने बेबाक बयानों से बटोरते हैं सुर्खियां

#Happybirthday_65, garners headlines from his absurd statements
#Happybirthday- 65 के हुए चिंटू जी, अपने बेबाक बयानों से बटोरते हैं सुर्खियां
#Happybirthday- 65 के हुए चिंटू जी, अपने बेबाक बयानों से बटोरते हैं सुर्खियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज 4 सितंबर को 65 साल के हो गए। ऋषि कपूर अपने बेबाक ट्वीट्स और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। 70 के दशक में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी ने लोगों के दिलों में राज किया है। दोनों ने एकसाथ 12 फिल्मों में काम किया।

एक लंबे अरसे तक फिल्मों में रोमांटिक हीरो की पारी खेलने वाले ऋषि कपूर आजकल फिर से डिमांड में हैं और इस बार उनकी पारी एक चरित्र अभिनेता के तौर पर चल रही है। दो दूनी चार, अग्निपथ, कपूर एंड संस से उन्होंने दिखा दिया की क्लास हमेशा परमानेंट ही रहता है। 

ऋषि कपूर फिल्म इंडस्ट्री में चिंटू नाम से भी जानें जाते हैं। चिंटू उनका पेट नेम है जो उनके पिता राज कपूर ने रखा था। उनके बर्थ-डे के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज शेयर किया है। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है, "हैप्पीयस्ट बर्थडे पापा। आपको ढेर सारा प्यार।" 

वहीं ऋषि कपूर के अपने एक्टर बेटे रणबीर कपूर रिश्ते जरा खट्टे-मीठे हैं। ऋषि अक्सत ही अपने बेटे की टांग खिचते हुए नजर आते हैं। इसका एक उदाहरण तब देखने मिला जब एक अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर कपूर अपने पेरेंट्स के साथ पहुंचे और जब फोटोग्रफार उनसे फैमिली फोटो की मांग कि तब ऋषि बोले  तुरंत बोल पड़े थे हम साथ नहीं रहते है बस साथ फंक्शन में आएं हैं, इसलिए फैमिली फोटो का कोई मतलब नहीं हैं।


चिंटू जी की कुछ खास बातें...

-ऋषि कपूर की पहली फिल्म "बॉबी" जबरदस्त हिट हुई थी। ये डिंपल कपाड़िया की भी डेब्यू फिल्म थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

-जब ऋषि ने फिल्म बॉबी की थी तो वो डिंपल को पसंद करने लगे थे। वो डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो ना सका। उसी दौरान वो नीतू सिंह को डेट भी कर रहे थे। नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे। वो उनको 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे। नीतू की मां को उनका और ऋषि का साथ घूमना पसंद नहीं था। 

-नीतू सिंह और ऋषि कपूर की पहली फिल्म "जहरीला इंसान" थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। नीतू और ऋषि की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। 

फिल्म "खेल-खेल में" के दौरान दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से हुई थी। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए ये फिल्म बनाई थी। ‌फिल्म मेरा नाम जोकर फ्लॉप होने के बाद राज कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इस वजह से फिल्म के लिए वो किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे।

-नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म बॉबी में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। दरअसल, राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

-इंडस्ट्री में यह खबर फैल चुकी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। इस दौरान नीतू कोशिश करती थीं कि वो ज्यादातर फिल्में ऋषि के साथ करें। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। 
 

Created On :   4 Sep 2017 10:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story