बेटी का भी लकी नंबर, यहां पढ़िए धोनी का 07 से कनेक्शन

#HappyBirthdayDhoni Mahendra Singh Dhonis Todays 36th Birthday
बेटी का भी लकी नंबर, यहां पढ़िए धोनी का 07 से कनेक्शन
बेटी का भी लकी नंबर, यहां पढ़िए धोनी का 07 से कनेक्शन

 

डिजिटल डेस्क, दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आज अपना 36 वां जन्मदिन माना रहे हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था, उनके पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। धोनी के परिवार वालों ने कभी सोचा नहीं था कि उनका बेटा क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बना देगा। धोनी की पढ़ाई रांची के जवाहर स्कूल में हुई थी। इसी स्कूल से धोनी को छठी क्लास मे विकेट कीपर बनाया गया था।

धोनी स्कूल में खेल के बाद अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया करते थे। उसके बाद धोनी जिलास्तरीय कमांडो क्रिकेट क्लब में खेलते थे। धोनी ने अपने खेल से लोगों के दिलों को जीत लिया। उसके बाद बैडमिंटन और फुटबॉल में अपना हुनर प्रदर्शन किया और वो जिला व क्लब लेवल में भी चुने गए। पर धोनी के फुटबॉल प्रेम के कारण धोनी अपने फुटबॉल टीम के गोलकीपर भी रह चुके थे। धोनी ने अपनी विकेट-कीपिंग से कोच को प्रभावित किया और कमांडो क्रिकेट क्लब के (1995-1998) में नियमित विकेटकीपर बन गये। उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए उनको 1997-98 सीजन के वीनू माकड़ ट्राफी अंडर सिक्सटीन चैंपियनशिप में चुने गए जहा उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

2003-04 में धोनी को ज़िम्बाब्वे और केन्या दौरे के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में चुन लिए गए। zimbabw ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने विकेट कीपर के शानदार प्रदर्शन जिसमें 7 कैच और 4 स्टंपिंग की, बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 7 मैचों में 362 रन भी बनाए। धोनी के प्रदर्शन से टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें टीम में ले लिया। धोनी को 2004 में पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली, पर वो पहले मैच में जीरो रन पर आउट हो गए। फिर धोनी का बल्ला चला लेकिन 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने 123 गेंदों पर 148 रनों की ऐसी विस्फोटक पारी खेली। फिर धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों की पारी खेली इसके बाद वनड़े मैचों में उन्हें ‘गेम-चेंजर’ कहा जाने लगा।

07 और धोनी का कनेक्शन 
धोनी का लकी नंबर 7 है, क्योकि उनका जन्म 7 -7-1981 को हुआ था और 7 अगस्त 2007 को BCCI ने महेन्द्र सिंह धोनी को T20 टीम का कप्तान बनाया था। धोनी ने टीम इंडिया को टी20 विश्वकप जीता दिया। उनकी बाइक और गाड़ियों के नंबर में भी 7 अंक वाले और तो धोनी ने शादी भी सातवें महीने में की थी। धोनी हमेशा अपने बालों की वजह से सुर्ख़ियों में रहे हैं ।

1- धोनी का जन्म भी 7 तारीक को हुआ था।

2- टीम मे भी धोनी 7 नंबर की जर्सी को पहनते है।

3- टीम में धोनी 7 नंबर पर खेलते है।

4- धोनी भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड जीता था।

5- धोनी लगातार 7वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। 

6- धोनी की बाइकऑडीलैंड रोवर सहित सभी गाड़ियों का नंबर 0007 है। 

7- उनकी बेटी का  भी लकी नंबर ही है। बेटी का मूलांक हैक्योंकि बेटी का जन्म 06-02-2015 को हुआ है। इनका जोड़ भी  पूरी तरह से है। 0+6+0+2+2+0+1+5 को जोड़ने पर 16 आता है। 16 यानि 1+6 का जोड़ होता है लकी नंबर  हुआ 7।

Created On :   7 July 2017 7:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story