प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, अजय सिंह का सरकार पर निशाना

Health services are bad in mp says Ajay Singh
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, अजय सिंह का सरकार पर निशाना
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, अजय सिंह का सरकार पर निशाना

डिजिटल डेस्क,भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की बेसुध सरकार की वजह से रीवा के सरकारी अस्पताल में एक प्रसूता सहित 5 बच्चों की मौत हो गई। वहीं टीकमगढ़ में 35 डॉक्टरों के इस्तीफा देने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई हैं। 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में सरकारी अस्पतालों के हालात क्या है इसका समय-समय पर खुलासा होता रहता है, लेकिन रीवा के अस्पताल में हुई 5 बच्चों की मौत सरकार की असंवेदनशीलता बताती है। उन्होंने कहा कि यह मौत शिवराज सरकार पर एक और काला धब्बा है। सरकार लोगों को स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इसलिए अस्पताल आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। पहले सरकार कानून पास करती है और खुद ही उसका पालन करने में असहाय हो जाती है। सिंह ने कहा कि नौटंकी, उत्सवों ,समारोहों में समय गवांने के कारण पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति बन गई है।

ढाई माह में 90 किसानों ने की आत्महत्या

वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि शिवराज सरकार किसानों के लिए हत्यारी सरकार बन गई है। दरअसल अजय सिंह सतना जिले के ग्राम मझगवां में पिछले दिनों फसल का भुगतान न होने पर खुदकुशी करने वाले किसान स्व. मनोज व्यास के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि किसानों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हाल ही में मध्यप्रदेश आए भाजपाध्यक्ष अमित शाह भले ही किसानों के नाम पर बेहतरी के आंकड़े पेश कर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं, लेकिन असलियत यह है कि प्रदेश में मात्र ढाई माह में 90 किसानों ने खुदकुशी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में ढाई माह में 13 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

Created On :   22 Aug 2017 2:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story