ICU में स्वस्थ भारत, बीमारियों की चपेट में 22 करोड़ लोग : तोगड़िया

Healthy India in ICU, 22 crore people in the grip of disease
ICU में स्वस्थ भारत, बीमारियों की चपेट में 22 करोड़ लोग : तोगड़िया
ICU में स्वस्थ भारत, बीमारियों की चपेट में 22 करोड़ लोग : तोगड़िया

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि आज देश में बीमारियों की भरमार है, 22 करोड़ लोग ब्लडप्रेशर के मरीज हैं। वहीं 40 लाख से ज्यादा मरीज कैंसर की चपेट में हैं। गौरतलब है कि रविवार को तोगड़िया छोटी लाइन स्थित समन्वय सेवा केंद्र में इंडिया हेल्थ लाइन सेवा में हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र और सुखमय राष्ट्र की सकंल्पना को लेकर इस सेवा का आगे बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में देश में बीमारियों की भरमार है, 22 करोड़ तो केवल ब्लडप्रेशर के मरीज हैं। जबकि 13 करोड़ के लगभग डायबिटीज पेशेंट देशभर में दर्ज हैं। 40 लाख से अधिक लोग केंसर से पीड़ित हैं। यह हालात चिंताजनक हैं और देश आईसीयू में नजर आ रहा है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में 6-D सूत्र का पालन आवश्यक है, जिनमें डिसाइट, डाइट, डीटाक्सीफाई और एक्सर माईल, डी-स्ट्रेस, डी-एडिक्शन और डी इट नाव आरोग्य हेल्थ लाइन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने आह्वान किया कि हेल्थ लाइन से जुड़कर प्रतिदिन एक गरीब मरीज का उपचार करने के लिए चिकित्सक आगे आएं, जिससे गरीब मरीज को नि:शुल्क इलाज मिल सके। साथ ही माह में एक दिन इस सेवा कार्य में जुड़कर गांव और गरीब बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का इलाज करने का आह्वान किया गया। 

हेल्थ एंबेसडर की ट्रेनिंग
कार्यक्रम में शामिल हुए करीब 300 लोगों ने हेल्थ एंबेसडर की ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्हें ब्लडप्रेशर, सुगर आदि जांचों की किट प्रदान की गई।  ब्लड प्रेशर की ऐसी मशीन बनाई गई है जो कि मेक इन इंडिया है और उसे स्वयं डॉ. तोगड़िया ने तैयार किया है। प्रवीण तोगड़िया ने चर्चा के दौरान बीमारियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में भारत मरीजों का देश बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है। जीवनशैली तनावभरी होने के कारण हर 4 व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति मेंटल है, लाइलाज बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि  राष्ट्र में आरोग्य की अमृतधारा बहाने की दिशा में यह सेवा क्रांतिकारी कदम साबित होगी।  तोगड़िया ने कहा कि उनका यहां आने का मुख्य उद्देश्य हेल्थ लाइन सेवा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का था। 

हिंदुओं को सम्मान मिलेगा, राम मंदिर निर्माण मिलेगा
नगर प्रवास के दौरान प्रज्ञा मंडपम में प्रांत जिला प्रंखड पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह देश हमारा है। इस देश में हिंदुओं को सम्मान भी मिलेगा।बेराजगारों को रोजगार भी मिलेगा, किसानों को उनका अधिकार भी मिलेगा, और समस्त हिंदुओं को राम मंदिर का निर्माण भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन सेवाभाव को आगे बढ़ाते हुए देश की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान कर रहा है। हम संपन्न हिंदू होने की बात करते हैं। प्रत्येक घर से एक मुट्ठी अनाज प्रतिदिन इकट्ठा कर उन गरीब हिंदुओं के पास तक हम पहुंचाएंगे, जिन्हें दो वक्त का भोजन बड़ी मुश्किल से मिल रहा है। हमारी इस योजना से प्रत्येक हिंदू सम्पन्न होगा।

Created On :   11 Sep 2017 2:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story