मुंबई में 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान, एमपी में 5 मरे

Heavy rain forecast in 24 hours in Mumbai
मुंबई में 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान, एमपी में 5 मरे
मुंबई में 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान, एमपी में 5 मरे

टीम डिजिटल, नई दिल्ली. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य में मानसून ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कोकण सहित पश्चिम महाराष्ट्र में जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

मुम्बई को जलापूर्ति करने वाले जलाशयों का जनस्तर 24 घंटे में 5 फीसदी बढ़ा है। मुंबई में मानसून के देरी से आने की वजह से लोग जलापूर्ति को लेकर चिंतित हो रहे थे। दूसरी ओर लगातार सूखे से प्रभावित मराठवाड़ा के बीड जिले को छोड़कर कहीं और बारिश के दर्शन नहीं हो सके हैं। मराठवाड़ा अभी भी सूखा पड़ा है। इससे किसानों को फिर से बुआई की नौबत आ सकती है।

एमपी में 5 की मौत

मौसम विज्ञानिक अनुपम काशियपी ने बताया कि मानसून एमपी के दक्षिण पश्चिम भाग में आ चुका है और जल्द ही ये मध्यभारत में भी पहंच जाएगा। राज्य में मानसून आते ही हादसों ने भी दस्तक दी है। मंदसौर और छिंदवाड़ा जिले में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हैं। छिंदवाड़ा की पांढुरना तहसील में बिजली गिरने से द्रौपदी बोबदे(55), रजनी बोबदे(35) और शांति पराडकर(45) की मौत हो गई। वहीं देवनाथ और मंकू को गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे के वक्त सभी खेतों में काम कर रहे थे। वहीं मंदसौर जिले के आमवरा तहसील में भी ऐसा ही हादसा हुआ। सब इंसपेक्टर गौरव लाउद ने बताया कि खेतों में काम कर रहे सुरेखा (22) और रिछ्छल लाल (60)पर बिजली गिरी। हादसे में दोनों की मौत हो गई हैं।

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यहां स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि ऊपरी चक्रवाती हवा के संचरण के कारण पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के निकटवर्ती तटीय इलाके और पश्चिम बंगाल के गंगा से सटे इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

48 घंटों में उत्तर पश्चिम भाग पहुंचेगा मानसून 

देश के उत्तर पश्चिम भाग में मानसून अगले 48 घंटो में दस्तक दगा। दिल्ली एनसीआर और उत्तर पशचिम भाग में रविवार को तेज धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर क्रमश: 39.4 डिग्री व 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अब इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत की तरफ बढ़ने को तैयार है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी और 4-5 दिनों में दिल्ली-एनसीआर, पूरे यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मानसून पहुंचने की संभावना है। इससे तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान बड़ी गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 26 जून की शाम को जो बारिश शुरू होगी, वो धीरे-धीरे बढ़ेगी। इस दिन उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में तेज हवा के साथ बादल भी गरजेंगे।

Created On :   26 Jun 2017 3:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story