मुंबई को अगले 48 घंटे राहत नहीं, स्कूल-कॉलेज बंद

heavy rainfall in mumbai, impact on trains and air flights
मुंबई को अगले 48 घंटे राहत नहीं, स्कूल-कॉलेज बंद
मुंबई को अगले 48 घंटे राहत नहीं, स्कूल-कॉलेज बंद

डिजिटल डेस्क,मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मूसलाधार बारिश के चलते पानी-पानी हो गई है। अब तक इस बारिश में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि ठाणे में तीन बहनों की पानी में बहने से मौत हो गई है। वहीं, प्रशासन ने बारिश के हालात और बिगड़ते देखते हुए बुधवार और गुरुवार के लिए शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 12 सालों में बारिश की वजह से सबसे ज्यादा भयावह हालात हैं। मंगलवार को सामान्य से 29 गुना ज्यादा बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते रेल सेवा भी काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई, हालात के देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

बारिश के चलते मुंबई में विक्रोली के वरसा नगर में एक दो मंजिला मकान ढह गया जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को राजावड़ी अस्पताल ले जाया गया है जहां एक शख्स की मौत हो चुकी है। साथ ही दों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ विक्रोली के सूर्य नगर में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। 

बारिश में यूं थमी मुंबई

  • बारिश के कारण 10 उड़ानें रद्द की गई हैं। 7 उड़ानों के रूट बदले गए हैं।
  • बीएमसी के सारे कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
  • मुंबई में 200 पेड़ गिरे और 70 शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुई।
  • राज्य के मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी।
  • 11 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया और 7 ट्रेनें रद्द की गई।
  • भारी जलभराव का सामना कर रहे मुंबई के दादर में बचाव कार्य के लिए ट्यूब बोट लगाई गई हैं।
  • पानी निकालने के लिए मुंबई में 9 पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Created On :   29 Aug 2017 7:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story