कश्मीरी लड़की का प्यार, इस्लाम कबूल कर हिंदू लड़का बना आतंकी

Hindu boy accept islam and terrorism in love of kashmiri girl
कश्मीरी लड़की का प्यार, इस्लाम कबूल कर हिंदू लड़का बना आतंकी
कश्मीरी लड़की का प्यार, इस्लाम कबूल कर हिंदू लड़का बना आतंकी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। जम्मू-कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में लश्कर के संदिग्ध आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल की कहानी में एक नया मोड़ आया है। यूपी एटीएस के सूत्रों की मानें तो संदीप ने एक कश्मीरी लड़की के प्यार में इस्लाम कबूल कर लिया था और संदीप से आदिल हो गया था। उसने उस लड़की से शादी भी कर ली और 8 साल से अपने घर नहीं गया।

सूत्रों के मुताबिक, करीब आठ साल पहले संदीप शर्मा काम की तलाश में कश्मीर गया था। वहां उसे एक कश्मीरी लड़की से प्यार हो गया। लड़की से शादी के बाद संदीप ने अपना धर्म बदल कर इस्लाम स्वीकार कर लिया। वह एक बार अपने घर वोटर आईडी लेने आया था। वह पहले से ही आपराधिक पृष्ठभूमि का रहा है। यूपी में भी कई वारदात कर चुका है।

संदिग्ध संदीप ने लश्कर के आतंकियों के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। उसका नाम बैंक और एटीएम लूट में भी शामिल है। इस तरह पहली बार आतंकी हमले के तार घाटी के बाहर यूपी से जुड़े हैं। संदीप के पिता का नाम रामकुमार शर्मा है, जो अब इस दुनिया में नहीं है। 8 साल पहले उसका परिवार मकान बेचकर अंकित विहार में आ गया था।

संदीप शर्मा का एक भाई है। उसका नाम प्रवीण शर्मा है। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि संदीप कम पढ़ा-लिखा था। खुराफात करता रहता था। करीब 7-8 साल पहले कश्मीर चला गया था। वह 2012 में घाटी में आया था। 2017 में आतंकवाद में शामिल हो गया। संदीप ने मानेर शाह और शाहिद अहमद के साथ एक गिरोह बनाया और आतंकियों से मिला।

पुलिस के मुताबिक, आदिल ने आतंकियों के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया। वह 16 जून को एसएचओ फिरोज डार की हत्या में भी शामिल था। पहली बार कोई गैर-कश्मीर युवक लश्कर में शामिल हुआ है। संदिग्ध आतंकी दो पहचान के साथ रहता था। कश्मीर के लिए आदिल था तो यूपी के लिए संदीप था। यूपी एटीएस की टीम कश्मीर पहुंच रही है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुनीर खान ने संवाददाताओं से कहा, "हमने दक्षिण कश्मीर में आतंकवादी अपराधों सहित सनसनीखेज अपराधों की श्रृंखला में शामिल एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।" उन्होंने आगे कहा कि यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी संदीप कुमार शर्मा उर्फ आदिल और दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के निवासी मुनीब शाह को गिरफ्तार किया गया। आईजीपी ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि संदीप को उसी घर से गिरफ्तार किया गया था, जहां 1 जुलाई को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बशीर लश्करी की मौत हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान ही संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही मुनीब शाह को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

Created On :   10 July 2017 4:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story