नहीं रहे कॉमेडी किंग जैरी लुइस, 91 साल की उम्र में ली आंतिम सांस

Hollywood Comedy King Jerry Louis died at the age of 91 in Las Vegas
नहीं रहे कॉमेडी किंग जैरी लुइस, 91 साल की उम्र में ली आंतिम सांस
नहीं रहे कॉमेडी किंग जैरी लुइस, 91 साल की उम्र में ली आंतिम सांस


डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडी के बादशाह हॉलीवुड अभिनेता जैरी लुइस अब इस दुनिया में नहीं रहे। 91 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि जैरी ने लास वेगास में आखिरी सांस ली। उनके फैंस और चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

मल्टीटेलेंटेंड थे जैरी

आपको बता दें हॉलीवुड के कॉमेडी किंग जैरी प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर भी थे। जैरी का जन्म 16 मार्च, 1926 को अमेरिका में हुआ था। उन्हें 1950 के दशक में डीन मार्टिन के कॉमेडी पार्टनर के रूप में पहली बार पहचान मिली थी। इसके बाद वो नाइट क्लब, टीवी शो और कॉन्सर्ट में अपने कॉमेडी प्रोग्राम से मशूहर हुए। जैरी ने द नॉटी प्रोफेसर, द बेलबॉय और लेडीज मैन जैसी कई फिल्मों मे काम किया।

हॉलीवुड और बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि 

मशहूर कॉमेडियन जिम कैरी, एक्टर डैनी ट्रेजो सहित कई बड़ी हस्त‍ियों ने जैरी के निधन पर दुख जताया है। कैरी ने ट्वीट कर लिखा है, "ये बेवकूफ नकली नहीं था। वो निर्विवादित जीनियस था। मैं आज जो हूं, उनके ही कारण हूं।" 

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने जैरी लुईस को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, "वो अद्भुत थे। कई चेहरों पर उन्होंने मुस्कान बिखेरी है।"

कई बड़े अवॉर्ड से नवाजे गए

बता दें कि जैरी ने अमेरिकन कॉमेडी अवॉर्ड्स, लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन और वेनिस फिल्म फेस्टिवल सहित कई नामी अवॉर्ड शोज में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम ने भी उन्हें दो स्टार्स से नवाजा था। 
 

Created On :   21 Aug 2017 5:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story