मुंबई आए हॉलीवुड पॉप सिंगर एड शीरन, फराह ने दी खास पार्टी

hollywood pop singer ed sheeran in mumbai for live concert
मुंबई आए हॉलीवुड पॉप सिंगर एड शीरन, फराह ने दी खास पार्टी
मुंबई आए हॉलीवुड पॉप सिंगर एड शीरन, फराह ने दी खास पार्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड पॉप सिंगर एड शीरन ने मुंबई में बॉलीवुड के सितारों समेत अपने अन्य फैंस को कॉन्सर्ट में आपने गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। शीरन ने "शेप ऑफ यू" और "गलवे गर्ल" जैसे हिट गानों सहित अपने 17 गानों से प्रशंसकों को मन मोह लिया। उनकी एक झालक पाने के लिए बेताब हजारों लोग आज मुंबई में जियो गार्डंस, बांद्रा कुर्ला परिसर में जमा हुए। बता दें कि 25 वर्षीय शीरन अपने हालिया एलबम "डिवाइड" के प्रचार के सिलसिले में एशिया भ्रमण पर भारत पहुंचे हैं।


 

समारोह में एड शीरन ने यह भी बताया कि उनका फेवरेट स्टार शाहरुख खान है। निर्देशिका फराह खान ने भी उनके लिए अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था। शीरन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशंसकों की भारी तादाद के बीच शुक्रवार को भारत आए थे। हाल ही में एक बाइक दुर्घटना में शीरन के दाहिने हाथ और कोहनी की हड्डी टूट गयी थी। घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी भारत यात्रा कैंसिल नहीं की। जैसे ही कॉन्सर्ट में गेट खुला करीब 10 हजार की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए टूट पड़ी। 

बता दें कि शीरन ने भारतीय परिधान कुर्ता-पैजामा में परफार्म किया। उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। कॉन्सर्ट से पहले शीरन ने शाहरुख खान, फराह खान, शाहिद कपूर, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसी सेलेब्स के साथ जमकर पार्टी की। एड शीरन कमौफ्लेज पैंट्स के साथ चश्मे भी पहने हुए थे। 

फराह खान के घर हुई पार्टी में मलाइका अरोड़ा, मीरा राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत, कृति सैनन, भूमि पेडणेकर, आफताब शिवदासानी और नेहा धूपिया सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। भूमि पेडनेकर ने भी फराह को ट्वीट कर कहा, कि "इतने अच्छे आयोजन के लिए आपका धन्यवाद फराह, आप सर्वश्रेष्ठ हैं।"

एक वीडियो में फराह खान ब्रिटिश सिंगर शीरन के साथ "शेप ऑफ यू" के साथ थिरकती नजर आईं। फराह के घर पार्टी के दौरान एड शीरन ने उनके बच्चों के साथ भी मस्ती की। 

 

Created On :   20 Nov 2017 2:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story