हौंसलों की उड़ान : एशियन चैंपियनशिप 2017 में तिरंगा थामेंगी बॉडी बिल्डर वर्षा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
हौंसलों की उड़ान : एशियन चैंपियनशिप 2017 में तिरंगा थामेंगी बॉडी बिल्डर वर्षा

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर की बॉडी बिल्डर वर्षा आडवानी अगस्त में कोरिया में आयोजित एशियन चैंपियनशिप 2017 में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग व फिजिक फिटनेस फेडरेशन में भारत को रिप्रेजेंट करती दिखाई देंगी। इस प्रतियोगिता में 65 देशों की बॉडी बिल्डर शामिल हो रही हैं। वर्षा महाराष्ट्र से प्रतियोगिता में चुनी जाने वाली एकमात्र महिला बॉडी बिल्डर है।

एक बेटी की मां है वर्षा

एशियन चैंपियनशिप में चयनित वर्षा ने शादी के बाद भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा रही है। वर्षा एक बेटी की मां भी है। और एक मां होने के साथ ही वो वेट लिफ्टिंग पर भी पूरा ध्यान देती हैं। खुद को हमेशा फीट रखने के लिए वर्षा पिछले 7 सालों से वेट लिफ्टिंग कर रही है। वर्षा बताती हैं कि वे एक संपन्न बिजनेस फैमिली से है। जहां बॉडी-बिल्डिंग करना तो किसी ने सुना ही नहीं था। मैं पति श्याम आडवाणी के सपोर्ट से यह सब कर पाई। बाद में सभी लोगों ने मेरा साथ दिया।

वर्षा के नाम कई उपलब्धियां
वर्षा आडवानी एशियन चैंपयिनशिप-2017 में हिस्सा लेंगी। इसके लिए सिलेक्क्शन ट्रायल मेरठ में हुआ था। इससे पहले व बिगेस्ट फिटनेस एक्सपो बॉडी पॉपर मुंबई में टॉप में रही थीं। वे ‘महाराष्ट्र श्री’ जीत चुकी हैं। जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। वहीं सीनियर नेशनलस फीमेल बीबी इंदौर, आईबीबीएफ में सिल्वर मिला था। गुडगांव में आयोजित सीनियर्स नेशनल्स में वे चौथे स्थान पर रहीं थीं। वे वुमन बॉडी बिल्डिंग में आईबीबीएफ में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

जुनून से हासिल किया मुकाम
वर्षा आडवाणी कहती है कि लड़कियों को उनकी फिगर और बॉडी से ही आंका जाता है। अगर लड़की की फिगर में कुछ कमी रही तो कहा जाता है उनमें औरतों वाली बात नहीं है। अगर महिलाएं पुरुषों जैसी कसरत करेंगी, तो उनके डोले-शोले बन जाएंगे। मसल्स दिखने लगेंगे और उनका लड़कियों वाला लुक खत्म हो जाएगा। वे कहती हैं कि उन्हें इस मानसिकता को तोड़ना था। अपनी सुंदरता और सिक्स पैक को मेंटेन रखते हुए वर्षा अपने परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। समाज की इस परंपरागत सोच को गलत साबित कर रही हैं

बॉडी बिल्डिंग सपना था
वर्षा का कहना है कि वेट ट्रेनिंग के जरिए आप न सिर्फ अपने वजन को कंट्रोल कर सकती हैं, बल्कि मसल्स भी बढ़ती उम्र के बावजूद टोंड रहेंगे। उनका बॉडी बिल्डिंग में आना सपना था। अब ऐसा लगता है कि पहले क्यों नहीं शुरू किया।

दरअसल उन्हें थाइराइड हो गया था, जिसके बाद व्यायाम की सलाह दी गई। उसी वक्त लगा कि अब फिटनेस के लिए कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने जिम जाना शुरू किया। अपनी बॉडी पर ध्यान दिया और व्यायाम करने लगीं। वर्षा ने मसल्स बनाने की ठानी और बॉडी बिल्डिंग की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए। वर्षा ने बताया कि उन्होंने कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं जिनके बारे में भारत में जिक्र भी नहीं होता।

 

Created On :   15 July 2017 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story