जानिए, साइरस मिस्त्री ने किसे सबसे पहले बताया था 'मुझे नौकरी से निकाला जा रहा है'

I am being sacked Cyrus Mistry texted wife ahead of meeting
जानिए, साइरस मिस्त्री ने किसे सबसे पहले बताया था 'मुझे नौकरी से निकाला जा रहा है'
जानिए, साइरस मिस्त्री ने किसे सबसे पहले बताया था 'मुझे नौकरी से निकाला जा रहा है'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टाटा संस बोर्ड के चेयरमैन पद से सस्पेंड किए जाने के बारे में साइरस मिस्त्री को पहले से ही पता था। इसलिए उन्होंने अपनी वाइफ रोहिका को एक मैसेज भेजा था कि उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। दरअसल पिछले साल साइरस ने 24 अक्टूबर, 2016 को अपनी वाइफ को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें अभी 2 बजे होने वाली टाटा सन्स बोर्ड मीटिंग में नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा। इस बात का खुलासा ग्रुप एग्जिक्युटिव काउंसिल के पूर्व मेंबर निर्मलय कुमार ने किया है। जिन्होंने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र करते हुए लिखा है कि कंपनी मिस्त्री को हटाए जाने के मामले को और बेहतर ढंग से हैंडल कर सकती थी।

 

सबसे सामने इस तरह से मिस्त्री को अपमानित करना और फिर उसके बाद जो कुछ हुआ उसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि मिस्त्री का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च, 2017 को खत्म होना था। इस तरह अचानक उन्हें निकालने के बजाय बोर्ड चाहता तो सिर्फ 5 महीने का इंतजार कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जो हुआ वो सही नहीं हुआ। टाटा ग्रुप ने आज तक मिस्त्री को हटाए जाने का सही कारण नहीं बताया है, अपनी "हायर ऐंड फायर" पॉलिसी के लिए जाने, जाने वाले टाटा ग्रुप ने मिस्त्री का चयन बहुत ही सावधानी से किया था फिर अचानक से ही उनके अंदर सारी कमियां कंपनी को कैसे नजर आने लगी।

 

साइरस मिस्‍त्री उठा रहा था टाटा का फायदा
साइरस मिस्त्री को कंपनी से निकालते समय टाटा ग्रुप ने दलील देते हुए कहा था कि साइरस मिस्‍त्री ने टाटा के भरोसे का गलत उपयोग और नाजायज फायदा उठाया है। वह टाटा ग्रुप की सभी बड़ी फर्मों को अपने कंट्रोल में लेना चाहते थे। इस बारे में टाटा ग्रुप ने प्रेस रिलीज जारी की थी और कहा था कि मिस्‍त्री ने पूरी प्‍लेनिंग के साथ बोर्ड के अन्‍य मेंबर्स को बाहर किया। प्रेस रिलीज के अनुसार, बीते चार वर्षों में टाटा समूह का एकमात्र प्रतिनिधि बनने के लिए मिस्‍त्री ने पूरी ताकत झोंक दी। उन्‍होंने इसके लिए रणनीति बनाई और उसी को अमल में लाया। टाटा संस ने कहा, मिस्‍त्री के नेतृत्‍व में, टाटा समूह के 100 साल पुराने ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसकी फर्में, प्रमोटर्स अैर शेयर होल्‍डर्स से दूर भाग रही हैं। टाटा समूह ने एक असाधारण मीटिंग कर पी सायरस मिस्‍त्री को चेयरमैन पद से हटाया था।

Created On :   22 Oct 2017 7:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story