आपको फेमस और रिच बनाती है आपकी हथेली की ये स्ट्रांग रेखा

If This Strong Line is in Your Palm, you will be Famous and Rich
आपको फेमस और रिच बनाती है आपकी हथेली की ये स्ट्रांग रेखा
आपको फेमस और रिच बनाती है आपकी हथेली की ये स्ट्रांग रेखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य रेखा को हाथ में बहुत प्रभावशाली रेखा मानी जाती है। कई लोग के हाथ में  भाग्य रेखा अति उत्तम होती है लेकिन यह भाग्य रेखा तब तक परिणाम नहीं देती जब तक सूर्य रेखा सही न हो। आइए हम आपको यहां बताते हैं इस रेखा का क्या अर्थ होता है...


1. समुद्रस्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य के बारे में आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है। हमारी हथेली में चार प्रमुख रेखाएं होती हैं जीवन रेखा, हृदय रेखा,भाग्य रेखा और सूर्य रेखा।  

2. यदि सूर्य रेखा बिना किसी अन्य रेखा से मिले मंगल से होते हुए शुरू होती है वह व्यक्ति संघर्ष और कठिनाइयों के बाद सफलता हासिल करता है।

3. सूर्य रेखा यदि स्पष्ट है और आकार में है तो व्यक्ति संवेदनशील, दयालु और उदार स्वभाव का होता है। जिसके कारण उसे समाज में उच्च पद पर सफलता प्राप्त होती है।

4. सूर्य रेखा के साथ यदि मस्तिष्क रेखा अगर ढलती हुई जाती है तो इससे व्यक्ति कला, साहित्य, कल्पनाशीलता के क्षेत्रों में सफल होता है।

5. हाथ की रेखा जितनी अच्छी होती है उतने ही गुणकारी प्रभाव देकर जाती है। ये रेखा जिनके हाथों में प्रबल होती है उनमें प्रतिनिधित्व क्षमता दूसरों से ज्यादा होती है। 

Created On :   30 Aug 2017 7:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story