आसानी से मिलती है JOB, खूब पैसा दिलाती है हथेली पर ये डार्क लाइन

If you have these lines on your palm, then you will become rich
आसानी से मिलती है JOB, खूब पैसा दिलाती है हथेली पर ये डार्क लाइन
आसानी से मिलती है JOB, खूब पैसा दिलाती है हथेली पर ये डार्क लाइन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा का जीवन में कितना महत्व है ये वही समझ सकता है जिसने इसे महसूस किया। कहा जाता है मनुष्य का भविष्य उसकी हाथ की रेखाओं में पहले से ही लिखा होता है। बस उसे पढ़ते आना चाहिए। यदि सही तरीके से इन रेखाओं को पढ़ा जाए तो जीवन के कई रहस्य सुलझ सकते हैं। इन रेखाओं के जरिए अपना भविष्य जानकर आप अपना जीवन पहले से सुखद बना सकते हैं। यहां हम आपको समुद्र विज्ञान से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातों के संबंध में बताने जा रहे हैं...

-हाथ की अंगुलियां और हथेली का नरम और सख्त होना भी मायने रखता है। जिन लोगों के हाथों की अंगुलियां नरम और हथेली मोटी व चौड़ी होती है वे जीवन में यश प्राप्त करते है। उन पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव ही बनी रहती है। कभी धन की समस्या नही होती।

-हाथ की रेखाएं गाढ़ी होना भी उत्तम माना जाता है। फीकी होने पर कई रोगों का सामना करना पड़ता हैं। जीवन में कष्ट होते हैं, जबकि यदि रेखाएं गाढ़ी हैं तो ये मनुष्य के जीवन में खूब सफलता प्राप्त करने के संकेत हैं। 

-नौकरी के लिए अच्छी शिक्षा के बाद भी भटकाव आता है। ये भी मनुष्य की हस्तरेखाओं से आसानी से पता किया जा सकता है कि वह कितनी सफलता पाएगा। यदि किसी व्यक्ति की तर्जनी अंगुली की रेखा सीधी उसकी हृदय रेखा को छूती है तो वह बहुत भाग्यशाली होता है। उसे जीवन में कभी नौकरी के लिए भटकना नही पड़ता। हालांकि देखने में आया है कि ऐसे व्यक्ति अपना व्यवसाय करना ज्यादा पसंद करते हैं। 

-जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा गोल होती है। उसे भी धन मिलने के संकेत रहते हैं। त्रिभुज का चिंह अपार धन संपदा देने वाला बताया गया है, लेकिन यह किस स्थान पर है ये इस पर निर्भर करता है। हथेली में ज्यादा त्रिभुज भी धन प्रदान करने वाला बताया गया है। 

Created On :   5 Nov 2017 6:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story