ट्रम्प ने नहीं दी एक भी इफ्तार पार्टी

Iftaar party had not celebrated in white house
ट्रम्प ने नहीं दी एक भी इफ्तार पार्टी
ट्रम्प ने नहीं दी एक भी इफ्तार पार्टी

टीम डिजिटल, वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस की वर्षों पुरानी परम्परा को तोड़ते हुए इस बार एक बार भी इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया। सेक्रटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलरसन ने इसके बारे में पहले ही कथित तौर पर एक बयान में कहा था कि इस साल व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं होगा।

ट्रम्प ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका में रहने वाले बाकि मुसलमानों ने भी दुनिया के बाकी मुसलामानों की तरह रमजान के महीने में अपने मजहब में दी गई सीख पर अमल और दान-पुण्य करते हुए बिताया। उन्होंने अमेरिकी मुसलमानों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'संयुक्त राष्ट्र अमेरिका इन मूल्यों के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताता है। ईद मुबारक।'​ वहीं सेक्रटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलरसन ने एक बयान में कहा, 'ईद रमजान के खत्म होने पर मनाया जाता है। रमजान के महीने में लोग व्रत, प्रार्थना और दान-पुण्य करते हैं।'

इससे पहले बराक ओबामा जब राष्ट्रपति थे, तब उनके द्वारा ईद के मौके पर जारी किया जाने वाला बयान बेहद अलग होता था। एक बार ओबामा ने ईद पर दिए गए अपने संदेश में अमेरिकी मुसलमानों के खिलाफ होने वाले हमलों के प्रति दुःख भी जताया था। ओबामा ने अमेरिकी जनता को याद दिलाने के अंदाज में कहा था, 'अमेरिका के निर्माण के समय से ही मुस्लिम अमेरिकी हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं।' 1805 में राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के समय व्हाइट हाउस ने पहली बार रमजान में इफ्तार का आयोजन किया था, लेकिन 1996 से व्हाइट हाउस ने इफ्तार देने की सालाना परंपरा शुरू की। इसकी शुरुआत बिल क्लिंटन के कार्यकाल में हुई और उनकी पत्नी और पिछले चुनाव में डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने ही सबसे पहले इसकी पहल की थी।

Created On :   26 Jun 2017 6:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story