शनि का घर होता है तलघर, घर में है तो जानें से जरूरी बातें...

Important for you to know about talghar according the LAL KITAB
शनि का घर होता है तलघर, घर में है तो जानें से जरूरी बातें...
शनि का घर होता है तलघर, घर में है तो जानें से जरूरी बातें...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घर में तलघर अक्सर स्टोर रूम का काम करते हैं। पुरानी चीजों के अलावा यहां जरूरी चीजों के लिए भी इसे रखा जाता है। कई बार इसका उपयोग गोदाम की तरह भी किया जाने लगता है, लेकिन तलघर के संबंध में कुछ ऐसी बातें है जो जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि जिसे आप स्टोर रूम के रूप में उपयोग कर रहे हैं वह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। 


-तलघर को शनि का घर कहा जाता है, अर्थात जिन घरों में तलघर होता है वहां नकारात्मक शक्तियों का वासहोता है। ऐसा उल्लेख लाल किताब में मिलता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यदि ऐसे घर के पास कीकर, आम या खजूर का पेड़ हो तो यह और भी पुख्ता हो जाता है। उस घर पर शनि की छाया है और वहां नकारात्मक शक्तियों का डेरा है।

 

-पुराने जमाने में तलघर का प्रयोग अंडरग्राउंड पाॅवर के रूप में भी किया जाता था। यहां हथियार वगैरहा रखे होते थे। यहां तक पहुंचने के रास्ते सभी को नही पता होते थे

 

-तलघर वाले घर की पिछली दीवार यदि किसी वजह से गिर जाए तो यह शनि के खराब होने की निशानी है। तलघर बनाना यदि जरूरी भी है तो विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में वास्तु के अनुसार बनाना चाहिए। कहते हैं इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने से मुसीबत खड़ी हो जाती है।

 

-यदि तलघर बना ही रहे हैं तो उसका प्रवेश द्वार उत्तर-पूर्वी दिशा में रखें। आमतौर पर तलघर में उजाले के लिए कोई खिड़की वगैरहा नही होती। अर्थात यहां अंधेरा रहता है। ऐसे में तलघर में कब नकारात्मक और बुरी शक्तियां प्रवेश कर जाती हैं पता ही नही चलता

 

-तलघर का उपयोग हमेशा एक ऐसे स्टोर रूम के रूप में करना चाहिए जहां अक्सर ही आवाजाही हो सके। लंबे समय तक मानवीय दस्तक नही होने से यहां अदृश्य भटकती आत्माएं डेरा जमाने लगती हैं और प्रवेश करते वक्त प्रयास करें कि जलती हुई आग से की गई रोशनी अपने साथ रखें। 

Created On :   22 Nov 2017 3:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story