मानसून में है घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों पर गलती से भी न जाएं

In monsoon never go these 5 places for family or solo trips
मानसून में है घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों पर गलती से भी न जाएं
मानसून में है घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों पर गलती से भी न जाएं

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मानसून का हर किसी को इंतजार रहता है और इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए सभी लोग अपने शहर से बाहर किसी दूसरे शहर में चले जाते हैं। आप कहीं बाहर जाने की सोच रहे हों तो एक बार आपको उन जगहों के बारे में जरूर जानना चाहिए जो बारिश के मौसम में आप के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। क्योंकि कई बार हम मौसम का मजा लेने घूमने जाते हैं लेकिन वहां का मौसम हमारी तबीयत खराब कर सकता है।

सिक्किम- इंडिया के नॉर्थ-ईस्ट में बसा यह सुंदर सा राज्य सभी की पहली पसंद होता है, लेकिन सुंदर सी दिखने वाली यह जगह बारिश में खतरनाक भी साबित हो सकती है। तेज बारिश की वजह से यहां की सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है और बादलों के छा जाने से आप यहां के सुंदर दृश्यों को देखने से भी चूक सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप बारिश में इस सुंदर सी जगह पर न ही जाएं।

उत्तराखंड- 2013 में आई बाढ़ आपको याद तो होगी है। पूरा का पूरा स्टेट बाढ़ के कारण डूब गया था। उत्तराखंड देश का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। यहां पर होने बारिश से सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है। इसलिए यदि आप उत्तराखंड में मानसून इंजॉय करने का सोच रहे हों तो इसे अभी भूल जाएं। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।

मुंबई- ड्रीम सिटी कही जाने वाली मुंबई में कौन नहीं जाना चाहता। आप बड़े हों या बुजुर्ग, मुंबई घूमने की ख्वाहिश तो हर किसी के दिल में होती है। लेकिन यदि आप बारिश का मजा लेने के लिए मुंबई जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही नहीं रहेगा। मुंबई की बारिश के बारे में तो सभी जानते हैं, यहां होने वाली बारिश से घुटनों तक पानी भर जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में मुंबई को अवॉयड करना ही सही रहेगा।

चेन्नई- भारत की एक और ऐसी जगह जो ज्यादा बारिश के लिए बदनाम है। यहां पर हर साल इतनी बारिश होती है जो बाढ़ का कारण बनती है। बारिश की वजह से आप कई टूरिस्ट प्लेस का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए चेन्नई को भी आप बारिश में अवॉयड करें तो अच्छा रहेगा।

दार्जिलिंग- एक और ऐसा सुंदर शहर जिसकी सुंदरता पर बारिश नजर लगा देती है। यहां की कंचनजंघा की पहाडियां बहुत ही सुदर है, लेकिन तेज बारिश और धुंध के कारण यह क्लियरली दिखाई नहीं देती है और आप यहां की सुंदरता का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए यदि आप अपने पैसों को खर्च करना चाहते हैं तो उसके लिए दार्जिलिंग मानसून में सही जगह नहीं है।
 

Created On :   1 Sep 2017 9:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story