अमेरिका, चीन से ज्यादा हमारा रुतबा

india made upper hand from us and china as most influential country
अमेरिका, चीन से ज्यादा हमारा रुतबा
अमेरिका, चीन से ज्यादा हमारा रुतबा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डोकलाम मसले पर चीन को अपनी सीमा में खदेड़कर भारत दुनिया के प्रभावशाली देशों में अमेरिका और चीन से भी ऊपर आ गया है। एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सर्वे में दुनिया के शीर्ष प्रभावशाली देशों में अमेरिका को खराब रेटिंग दी गई है। अमेरिका का पड़ोसी कनाडा इस सर्वे में सबसे ऊपर है।

इस सर्वे से पता चलता है कि दुनिया के नक्शे में न केवल अमेरिका, बल्कि चीन का दबदबा भी भारत ने घटाया है। lpsos MORI के नए सर्वे में 25 देशों के 18 हजार लोगों से जवाब मांगा गया था। इसमें से केवल 40 फीसदी लोगों का ही मानना था कि अमेरिका का विश्व पटल पर सकारात्मक प्रभाव है। भारत 53 फीसदी लोगों की पसंद के साथ चीन से एक पायदान ऊपर है। विश्व पटल पर 12 प्रभावशाली देशों की इस सूची में भारत 7वें स्थान पर है। चीन को 8वां स्थान मिला है जबकि अमेरिका इस सर्वे में नौवें स्थान पर है। 

पिछले साल के सर्वे की तुलना में अमेरिका की रेटिंग में 24 फीसदी की भारी गिरावट आई है। कनाडा 81 प्रतिशत वोट के साथ शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया को 79 फीसदी लोगों ने विश्व पटल पर प्रभावी माना है। वहीं, जर्मनी को 67 फीसदी लोगों ने प्रभावी माना है। फ्रांस 59 प्रतिशत के साथ चौथे और इंग्लैंड 57 फीसदी लोगों की पसंद के साथ पांचवें नंबर पर है।

 

Created On :   28 Aug 2017 6:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story