भास्कर गरबा महोत्सव 2017 : दिखेगी भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक

Indian Culture and Tradition will be seen in Bhaskar Garba Festival 2017
भास्कर गरबा महोत्सव 2017 : दिखेगी भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक
भास्कर गरबा महोत्सव 2017 : दिखेगी भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक

डिजिटल डेस्क,नागपुर। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि में 4 दिवसीय गरबा का आयोजन किया गया है। 26 से 29 सितंबर तक कस्तूरबा पार्क में भास्कर गरबा महोत्सव 2017 का आयोजन किया गया है। इसम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपरा की झलक दिखाई देगी। 

26 सितंबर से भास्कर गरबा महोत्सव नए रंगों और नई चमक के साथ शुरू होगा। इसकी शुरूआत मां दुर्गा की महाआरती के साथ होगी। रंग-बिरंगे परिधानों में आए पार्टिसिपेंट्स, गुजराती गीत और रिदम पर डांडिया करते दिखाई देंगे।भास्कर गरबा महोत्सव में दीप गरबा के साथ मां दुर्गा की पूजा होगी। हर वर्ष की तरह दीप नृत्य होगा। फाइनल रिहर्सल 25 सितंबर को कस्तूरचंद पार्क में गुजरात के रंगमिलन ग्रुप के कलाकारों और प्रशिक्षित युवा करेंगे। सभी पार्टिसिपेट्स तीन ताली, गरबी, कच्छी, छगड़ी और डांडिया रास की जमकर प्रैक्टिस करेंगे।

दो सर्कल में गरबा
कस्तूरचंद पार्क में दो सर्कल में रास गरबा किया जाएगा। बड़े सर्कल में भास्कर के प्रशिक्षित युवा रास गरबा करेंगे और छोटे सर्कल में आम जनता गरबा कर सकती है।गरबा में एंट्री के लिए पासेज आज से दैनिक भास्कर कार्यालय, 17 ग्रेट नाग रोड, विशंभर भवन से प्राप्त किए जा सकते हैं।       

Created On :   22 Sep 2017 5:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story