शिकागो में भारतीय छात्र पर फायरिंग, परिवार ने मांगी सुषमा से मदद

indian student shot in chicago family seeks help to sushma swaraj
शिकागो में भारतीय छात्र पर फायरिंग, परिवार ने मांगी सुषमा से मदद
शिकागो में भारतीय छात्र पर फायरिंग, परिवार ने मांगी सुषमा से मदद

डिजिटल डेस्क, शिकागो। अमेरिका के शिकागो शहर में पार्किंग विवाद को लेकर एक भारतीय छात्र को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। हैदराबाद का रहने वाला मोहम्मद अकबर शिकागो में पढ़ाई कर रहा है। अकबर शिकागो में डिवरी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन कंप्यूटर सिस्टम नेटवर्किंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहा है। अकबर के परिजनों ने बताया कि घटना 6 दिसंबर की है। पिता ने बताया कि वह वहां एक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। अकबर पर उस समय फायरिंग हुई जब वह पार्किंग में अपनी कार के पास टहल रहा था।

 

सुषमा स्वराज से इमरजेंसी वीजा की अपील


अल्बेनी पार्क में पार्किंग को लेकर विवाद होने पर हमलावरों ने मोहम्मद अकबर को अपना निशाना बनाया। एक महीने में किसी भारतीय पर हमले की यह तीसरी घटना है। अकबर के परिवारवालों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अमेरिका जाने के लिए इमरजेंसी वीजा दिलाने में मदद करने की अपील की है। बता दें कि इसी साल की शुरुआत में भी कंसास के एक बार में श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मार्च महीने में भी वाशिंगटन में मास्क पहने बंदूकधारी ने एक भारतवंशी सिख को मौत के घाट उतार दिया था।  


शिकागो पुलिस ने शुरू की जांच

 

शिकागो पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमलवार पलिस की गिरफ्त से बाहर है। करीब 10 दिन पहले भी अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय संदीप सिंह की उनके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस मामले की निप्षक्ष जांच कराने की मांग की थी। 

 
इसके साथ ही परिवार ने तेलंगाना के गृहमंत्री न्यानी नरसिंहा रेड्डी से भी मदद मांगी है। परिवार ने मांग की है कि अमेरिकी अधिकारियों के सामने भी इस मुद्दे को उठाया जाए।अकबर के भाई ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मदद मांगी है।

Created On :   11 Dec 2017 2:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story