बांग्लादेश के रास्ते 2 हजार के नकली नोट भारत भेज रहा ISI

ISI sent fake notes of 2,000 via Bangladesh
बांग्लादेश के रास्ते 2 हजार के नकली नोट भारत भेज रहा ISI
बांग्लादेश के रास्ते 2 हजार के नकली नोट भारत भेज रहा ISI

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बांग्लादेश के रास्ते महानगर में नकली नोट आने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के जरिए महानगर तक पहुंचे 7 लाख 56 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में ठाणे के मुंब्रा इलाके से एक 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को शक है कि नकली नोट बनाकर भारत में भेजने वाली पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और उससे जुड़े गिरोह फिर सक्रिय हो गए हैं।

DRI के एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के रहने वाले आरोपी को गुप्त सूचना के बाद ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके से पकड़ा गया। उसके पास से 2 हजार रुपए के 349 नकली नोट मिले। पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर बंगलुरु में उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई, जहां से 58 हजार रुपए के और नकली नोट बरामद किए गए। अधिकारियों को गिरोह से जुड़े कुछ और लोगों की तलाश है, इसीलिए आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा करने पर जांच प्रभावित भी हो सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि नोटबंदी के बाद नकली नोटों की पकड़ी गई यह सबसे बड़ी खेप है।

बांग्लादेश में होती है नोटों की छपाई
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे नकली नोट पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित इस्लामपुर में एक शख्स ने दिए थे। यह इलाका बांग्लादेश के करीब है। उसके मुताबिक, नोटों की छपाई बांग्लादेश में होती है। नोटों की छपाई इतनी अच्छी है कि सामान्य लोगों के लिए असली और नकली नोट में फर्क कर पाना मुश्किल है। आरोपी नकली नोट खरीदकर उसे मुंबई में लाकर दूसरों को देता था।

Created On :   2 Sep 2017 1:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story