दिल्ली एयरपोर्ट पर सीरिया से लौट रहा शख्स गिरफ्तार, ISIS से जुड़े होने का शक
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 3:36 AM GMT
दिल्ली एयरपोर्ट पर सीरिया से लौट रहा शख्स गिरफ्तार, ISIS से जुड़े होने का शक
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने IGI एयरपोर्ट से शाहजहां वेलुवा कैंडी नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े होने का शक है। बताया जा रहा है। कि वह सीरिया और तुर्की में रहकर वापस लौट रहा था। गिरफ्तार आरोपी केरल के कुन्नूर का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस को सीआईए की तरफ से जानकारी दी गई थी कि आईएस से संबंधित एक व्यक्ति भारत आ रहा है, वह सीरिया और तुर्की में रह चुका है। मिली जानकारी के अनुसार तुर्की पुलिस ने एक बार उसे डिपोर्ट किया था क्योंकि वह फर्जी पासपोर्ट की मदद से यात्रा कर रहा था।
Created On :   12 July 2017 3:41 AM GMT
Next Story