दिल्ली , राजस्थान के बाद एमपी पहुंचा चोटी कांड, जबलपुर में किशोरी बनी शिकार

Jabalpur reached choti kand, Women in panic
दिल्ली , राजस्थान के बाद एमपी पहुंचा चोटी कांड, जबलपुर में किशोरी बनी शिकार
दिल्ली , राजस्थान के बाद एमपी पहुंचा चोटी कांड, जबलपुर में किशोरी बनी शिकार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। उत्तरप्रदेश, दिल्ली ,हरियाणा और राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में भी चोटी कांड की गूंज सुनाई देने लगी है। चोटी कटने की अफवाह से अब मध्यप्रदेश के कई जिलों में लोग खौफ में जी रहे हैं। अब मामला जबलपुर में सामने आया है। जहां एक 17 वर्षीय किशोरी की चोरी काट दी गई। इसके बाद से ही इलाके में लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

दरअसल जबलपुर  ठक्करग्राम वार्ड के अंतर्गत करियापाथर स्कूल के पीछे रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ, कुछ देर बाद उसके सिर में दर्द होने लगा। किशोरी की मां ने उसे बिस्तर में लिटा दिया। अचानक किशोरी जोर से चिल्लाई, इसके बाद उसकी चोटी का 6 इंच का हिस्सा कटकर अलग हो गया। घटना की खबर फैलते पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। किशोरी को देखने उसके घर पर भीड़ लग गई। करियापाथर स्कूल के पीछे रहने वाली गिरिजा अहिरवार ने बताया कि वह घरों में खाना बनाने का काम करती है। शाम 7 बजे वह घर लौटकर आई तो उसकी 17 वर्षीय बेटी सपना अहिरवार ने बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है। वह लोग डॉक्टर के पास जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान बेटी ने कहा कि उसे सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है। उसकी  चलने की हिम्मत नहीं है। उसने बेटी को बिस्तर पर लिटा दिया। बिस्तर पर लेटते ही सपना जोर से चिल्लाई। इसके बाद उसकी चोटी का 6 इंच हिस्सा कटकर अलग हो गया। 

झाड़-फूंक का सहारा 
घटना के बाद किशोरी के घर के सदस्य दहशत में हैं। इसके बाद वह झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया गया। लगभग एक घंटे तक झाड़-फूंक चलता रहा। फिलहाल किशोरी की हालत सामान्य है। ठक्करग्राम में घटना के बाद लोगों ने कुल देवी की पूजा करने के बाद अपने-अपने घरों के बाहर पंजे के निशान बना दिए हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटना उनके यहां नहीं होगी ।

मध्यप्रदेश के सतना, पन्ना, श्योपुर और अब जबलपुर में चोटी काटने की घटना सामने आई है।लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच अब लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर है। ये अफवाह ये या किसी की शरारत प्रशासन और सरकार इस प्रकार लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
 

Created On :   5 Aug 2017 2:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story