शो में बुलाते हैं जबरदस्ती, सेक्स पर फोकस करते हैं 'करण जौहर'

karan johar focused on sex in koffee with karan
शो में बुलाते हैं जबरदस्ती, सेक्स पर फोकस करते हैं 'करण जौहर'
शो में बुलाते हैं जबरदस्ती, सेक्स पर फोकस करते हैं 'करण जौहर'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। काॅफी विद करण (koffee with karan), हिट और सेलिब्रिटीज के बीच फेमस इस शो के बारे में सभी जानते हैं। आमतौर पर डायरेक्टर करण जौहर का यह शो दो चीजों के लिए जाना जाता है। एक हिट सेलिब्रटीज को बुलाने और दूसरा वल्गर सेक्स रिलेटिड सवाल पूछने के लिए। करण के बेबाक सवालों पर कई ऐसे कलाकार भी झेंप जाते हैं जो अपने हाॅट लुक और बयानों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्हें इन सवालों का जवाब देना ही होता है। कुछ खुले मन से भी बात करते हैं। 

हाल में एक्टर रणबीर कपूर ने इस शो के बारे में एक बड़ी बात कह डाली है। रणबीर कहा है कि वह 'काॅफी विद करण' में जाते-जाते थक गये हैं। इस सीजन में वह नहीं जाना चाहते थे, लेकिन जबरदस्ती जाना पड़ा। सवाल पूछे जाने के दौरान उनका फोकस सेक्स से जुडे़ सवालों पर ही होता है।

रणबीर यहीं नहीं रुकेए उन्होंने यह भी कहा कि मैंने और अनुष्का ने प्लानिंग की थी कि पूरे बॉलीवुड को करण जौहर के शो में जाने से रोकेंगे। करण हमें बुलाकर पैसे बनाते हैं और सवाल हमसे किया जाता है। उन सवालों की लंबे समय तक चर्चा होती रहती है। इस शो के सीजन 5 में रणबीर कपूर भी पहुंचे थे और उनके साथ रणवीर सिंह भी इस शो पर खास मेहमान थे।

इससे पहले करण जौहर अमिर की वाइफ किरण से पूछ चुके हैं कि आमिर को बिस्तर पर वह कितना परसेंट देती हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि उन्होंने कभी लाइट जलाकर सेक्स किया है, इस सवाल पर प्रियंका ने काॅफी की चुस्की लेते हुए हां कहा था। 

Created On :   26 July 2017 6:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story