<![CDATA[Khap Panchayat warning against love marriage]]>
टीम डिजिटल, नई दिल्ली. देश की राजधानी में तमाम कानूनों को ताक पर रखकर बावरी समाज की खाप पंचायत ने एक दिव्‍यांग लड़की और लड़के को भाई-बहन बताकर शादी नहीं करने की चेतावनी दी है। पंचायत ने धमकी भी दी है कि अगर शादी हुई तो इसके बुरे नतीजे होंगे. लड़की और लड़का एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और उनकी शादी 6 जून को होनी है और खाप पंचायत भी शादी नहीं होने देने के लिए अड़ा हुआ है.

दोनों के प्यार के आगे झुकते हुए घरवालों ने भी शादी की रजामंदी दे दी है. वहीं, बावरी समाज के लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। समाज के लोगों का कहना है कि इन दोनों का एक ही गोत्र है, जिससे ये दोनों रिश्ते में भाई-बहन हुए। ऐसे में इन दोनों का शादी करना हर लिहाज से गलत है। पंचायत का कहना है कि हम कानून को नहीं मानते। हमारा समाज अलग है। हमारे कानून अलग हैं। हम इन दोनों कि शादी नहीं होने देंगे। फिर चाहे कुछ भी हो जाएं।

दिव्‍यांग है लड़की

लड़की दिव्यांग है और उसका एक हाथ कटा हुआ है। ऐसे में उसके लिए रिश्ते नहीं आ रहे। वहीं, लड़का शादी के लिए तैयार है। लड़की की मानें तो दिव्यांग होने के कारण उससे कोई शादी नहीं करना चाहता था। खाप के इस ऐतराज पर कि लड़का और लड़की का एक ही गोत्र है, तो लड़की की बुआ ने उनका समाज ही बदलवा दिया। बताया जा रहा है कि राखी की बुआ पंजाबी हैं और उन्होंने कानूनी रूप से लड़की को गोद ले लिया है। छह जून को यह शादी होने वाली है। शादी की पत्रिका भी बांटी जा चुकी है। अब इस जोड़े ने पुलिस से मदद मांगने का फैसला लिया है। वहीं, बावरी समाज शादी नहीं होने देने के लिए अड़ा है।

]]>

Created On :   28 May 2017 7:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story