फिनलैंड में सरेआम चाकूबाजी, 2 की मौत, हमलावर को गोली मारी
By - Bhaskar Hindi |18 Aug 2017 11:36 PM GMT
फिनलैंड में सरेआम चाकूबाजी, 2 की मौत, हमलावर को गोली मारी
डिजिटल डेस्क, हेलसिंकी। स्पेन में हुए टेरर अटैक के कुछ घंटों बाद फिनलैंड में आतंकी वारदात हुई है। फिनलैंड के टुर्कू शहर में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावर लोगों को चाकू मारते समय अल्लाह-हू-अकबर चिल्ला रहा था। फिनलैंड के ब्रॉडकास्टर वाईएलई के मुताबिक, शहर के मध्य क्षेत्र में कई लोगों को गिरे हुए देखा गया है।
फिनलैंड पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक संदिग्ध व्यक्ति को गोली मारी गई है। यह गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से अपील की है कि वे टुर्कू के उस हिस्से में जाने से परहेज करें जहां यह हमला हुआ है।
Created On :   18 Aug 2017 4:26 PM GMT
Next Story