शुभ-अशुभ, सपने में आकर ये पक्षी देता है भविष्य के संकेत

know here Meaning of dream and five such signs about the dream
शुभ-अशुभ, सपने में आकर ये पक्षी देता है भविष्य के संकेत
शुभ-अशुभ, सपने में आकर ये पक्षी देता है भविष्य के संकेत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ये तो आपको पता ही होगा कि दिन में हम जो भी चीजें देखते हैं वही अदल-बदलकर हमें रात में दिखाई देती हैं वह भी सपने के रूप में, लेकिन शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि हर सपने का एक मतलब होता है। ऐसी भी मान्यता है कि हमारे पूर्वज हमें आगे होने वाली घटनाओं या विपत्तियों की सूचना पहले ही दे जाते हैं। वह भी सपने के माध्यम से। इन सपनों का अर्थ शुभ और अशुभ फल से जुड़ा होता है। सपने में आग और पानी के अलावा पक्षियों का दिखना भी  शुभ-अशुभ से संबंधित होता है। यहां हम अापको एेसे ही पांच संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं...

1. सपने में उड़ता हुआ कबूतर नजर आना शुभ नही माना जाता है। कहा जाता है कि इस तरह का स्वप्न भविष्य में आने वाले संकट की चेतावनी है।

2. वैसे तो हमारे सपने कहीं भी सवार हो सकते हैं, लेकिन यदि आप खुद को कबूतर पर सवार देखें तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मुख्यतः इसे धन आने का संकेत कहा जाता है। जिस भी व्यक्ति को ऐसा स्वप्न आता है समझिए उसे जल्द ही धन के साथ ही ऐश्वर्य भी प्राप्त होने वाला है।

3. यदि कबूतरों का झुंड आप अपने सपने में देख रहे हैं तो समझ जाइए कि आपको ऐसे मित्रों का साथ मिलने वाला है जो हर वक्त आपकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे। वे हेल्पफुल होंगे। 

4. मरा हुआ, अचेत कबूतर दिखना शुभ नही माना जाता। यदि ऐसा कुछ आपको सपने में नजर आ जाए तो यह व्यापार में हानि व नौकरी में कष्ट का प्रबल संकेत है। 

5. सपने में जंगली कबूतर दिखाई देना शुभ माना जाता है। इस तरह का स्वप्न संकेत होता है कि आपको शीघ्र ही व्यापार में काफी मुनाफा होने वाला है। 

Created On :   18 Nov 2017 4:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story