जानिए दिन में कितनी बार सेक्स के बारे में सोचती हैं महिलाएं?

know, How many times do  women think about the  sex in a day?
 जानिए दिन में कितनी बार सेक्स के बारे में सोचती हैं महिलाएं?
 जानिए दिन में कितनी बार सेक्स के बारे में सोचती हैं महिलाएं?

डिजिटल डेस्क,भोपाल। सेक्स हर महिला के लिए भी उतना ही जरूरी होता है जितना कि पुरषों के लिए। ये केवल एक मिथ है कि सेक्स में पुरुषों की ही ज्यादा दिलचस्पी होती है। क्योंकि महिलाएं भी सेक्स को लेकर उतनी ही एक्साइटेड रहती है जितना कि पुरूष। ये दोनों की शारीरिक जरूरतों को पूरा करता हैं, लेकिन फर्क बस इतना होता है कि महिलाएं शर्म के कारण इस पर इतनी चर्चा नहीं करती हैं, जितना कि पुरूष करते हैं।

 

आपको जानकर हैरानी होगी केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं के दिमाग में दिन में कई बार सेक्स के ख्याल आते हैं। हाल ही में हुई स्टडी में साबित हुआ है कि महिलाएं पूरे दिन में सेक्स के बारे में बहुत ज्यादा सोचती हैं। आइए जानते है कि महिलाएं कामवासना के बारे में आखिर दिन में कितनी बार सोचती हैं?

 

रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाएं सेक्स के बारे में दिन में कम से कम 18 बार सोचती हैं। ये आंकड़ा एक स्टडी में सामने आया है। दरअसल शोधकर्ताओं ने 283 यूएस कॉलेज स्टूडेंट्स से कुछ सवाल किए थे।

 

ये सवाल 18 से 25 की उम्र की स्टूडेंट्स से किए गए थे। उनसे पूछा गया था कि उन्होंने सप्ताह भर में कितनी बार खाने, सोने और सेक्स के बारे में सोचा। सबसे पहले स्टूडेंट्स से कहा गया था कि दिमाग में जब भी सेक्स का ख्याल आए तो इसे वो लिख लें। जिसके बाद दिन में 18 सेक्स के बारे में सोचने की बात सामने आई। 

 

वहीं स्टडी में इस बात का भी खुलासा हुआ कि पुरुष करीब 34 बार सेक्स के बारे में सोचते हैं। 

 

सेक्स पर आधारित एक और स्टडी में ये भी खुलासा हुआ कि महिलाएं सेक्स के दौरान हॉलीवुड स्टार्स, पुराने प्रेमी या पोर्न फिल्म के सीन के बारे में सोचती हैं, तो अब ये बात साफ होती है कि सेक्स की बातें पुरुष ही नहीं सोचते बल्कि महिलाओं के दिमाग में भी ये बातें चलती रहती हैं।

Created On :   21 Oct 2017 5:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story