13 की उम्र में हो गई थी सरोज खान की शादी, जानिए लाइफ से जुड़े और भी सीक्रेट

know the dance choreographer saroj khan personal life unknown facts
13 की उम्र में हो गई थी सरोज खान की शादी, जानिए लाइफ से जुड़े और भी सीक्रेट
13 की उम्र में हो गई थी सरोज खान की शादी, जानिए लाइफ से जुड़े और भी सीक्रेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन 1948 में सरोज खान का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम किसनचंद साधु सिंह और मां का नाम नोनी था। बंटवारे के समय उनके पिता भारत आ गए थे। सरोज खान ने शादी के पहले ही इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। उनका विवाह 13 साल की उम्र में ही नृत्य शिक्षक बी सोहनलाल से हो गया था। एक इंटरव्यू में सरोज ने बताया था कि 13 साल की उम्र में वे स्कूल जाया करती थीं और शादी के मायने नहीं जानती थी। एक दिन उनके डांस मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में काला धागा बांध दिया था, ऐसा करने पर उन्हें लगा कि उनकी शादी हो गई। 14 साल की उम्र में ही उन्हें पहला बच्चा हो गया था। जिसका नाम हामिद खान था, वह आज राजु खान नाम से फेमस हैं और कोरियोग्राफी करते हैं।

सरोज खान 1965 में सोनलाल से अलग हो गई थीं। हालांकि फिर बाद में उन्होंने सोहनलाल के साथ रिश्ता रख लिया। जिसके बाद उन्हें एक बेटी हुई। इसके बाद उन्होंने सरदार रोशन खान के साथ शादी की और एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम सुकन्या खान है वह दुबई में एक नृत्य संस्थान चलाती है। सरोज ने अपने फिल्मी करियर मे करीब 200 से अधिक फिल्मों में कलाकारों को डांस सिखाया है।  1974 में आई फिल्म "गीता मेरा नाम" से वो स्वतंत्र कोरियोग्राफर बन गईं।

बता दें कि सरोज खान ने तीन साल की उम्र में ही फिल्म "नज़राना" में काम किया था। कहा जाता है कि सरोज खान को श्रीदेवी पर फिल्माए गाने हवा-हवाई से सफलता मिली। माधुरी दीक्षित को भी उन्होंने ही डांस में पारंगत किया है। माधुरी ने खुद इस बात का स्वीकारा है कि उनके बेहतरीन डांस परफार्मेंसेज के पीछे सरोज खान का ही हाथ है। माधुरी ने एक इंटरव्यूव में बताया कि "मेरी समस्या यह थी कि मैं शास्त्रीय नृत्यांगना थी... कथक भी जानती थी, लेकिन बॉलीवुड डांस नहीं जानती थी। सरोज खान ने मुझे बॉलीवुड ने डांस क्या होता है सिखाया है।  

 


इन फिल्मों के लिए मिला अवॉर्ड

2006 में फिल्म "देवदास" और 2007 में "जब वी मेट" के एक-एक गाने के लिए सरोज खान को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। सरोज खान ने अब तक कुल 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं। 2001 में आई "लगान" फिल्म के लिए उन्हें अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म "गुरु", "देवदास", "हम दिल दे चुके सनम", "खलनायक", "बेटा", "सैलाब", "चालबाज" और "तेजाब" जैसी फिल्मों के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिल चुका है।

 


 

इन अभिनेत्रियों को सरोज खान ने सिखाया डांस

शर्मिला टैगोर, माला सिन्हा, साधना, वैजयंतीमाला, कुमकुम, हेलन, जीनत अमान, वहीदा रहमान से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर जैसी अभिनेत्रियो को सरोज खान डांस सिखा चुकी हैं।  


 

डांस शो में बनती हैं जज

सरोज खान अब कम कोरियोग्राफी करती हैं। उनकी लास्ट फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) थी, इससे पहले उन्होंने माधुरी दीक्षित की 2014 में आई फिल्म "गुलाब गैंग" में काम किया था। अब वे रियलिटी शो में बतौर जज जुड़ चुकी हैं। इसमें "नच बलिए", "उस्तादों के उस्ताद", "नचले वे विद सरोज खान", "बूगी-वूगी", "झलक दिखला जा" जैसे शोज शामिल हैं।

Created On :   22 Nov 2017 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story