जानिए मच्छर भगाने के कारगर उपाए,नहीं होंगी बीमारियां

Know the effective way to rid of mosquito and prevent by diseases
जानिए मच्छर भगाने के कारगर उपाए,नहीं होंगी बीमारियां
जानिए मच्छर भगाने के कारगर उपाए,नहीं होंगी बीमारियां

डिजिटल डेस्क,भोपाल। दुनिया का शायद ही कोई देश होगा जो मच्छरों से परेशान ना हो। मौसम कोई भी मच्छर पनप ही जाते हैं। इनसे बचने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। लेकि फिर भी हमारे घर,दफ्तर में ये जगह बना ही लेते हैं। इनके काटने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। बीमारियों के इलाज तो डॉक्टर कर ही देते हैं। लेकिन इससे भी जरूरी है कि इन मच्छरों से छुटकारा पाना।आइए जानते हैं मच्छरों से छुटकारा पाने के कुछ कारगर और आसान उपाए।

नीम का तेल- नीम के तेल को नारियल के तेल के साथ समान मात्रा में मिलाकर त्वचा पर लगाने से आप मच्छरों के कम से कम आठ घंटे के लिए दूर रख सकते हैं। इसे आप हाथ, पैरों और शरीर के अन्य खुले भागों पर लगायें। इसकी गंध मच्छरों को आपसे दूर रखेगी।

लौंग का तेल- लौंग के तेल की महक भी मच्छरों को दूर रखने में समर्थ है। इसलिए इसे नारियल तेल में मिलाकर खुली त्वचा पर लगाया जा सकता है, जिससे मच्छर आपके पास भी नहीं भटकेंगे। यह बहुत ही प्रभावी है।

नींबू और नीलगिरी का तेल- नींबू और नीलगिरी के तेल का मिश्रण भी मच्छरों को आपके पास आने से रोकता है। इस घोल का एंटीसेप्टिक गुण प्राकृतिक है जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता है और मच्छर भी आपको नहीं काटते हैं।

तुलसी का पौधा- तुलसी का पौधा तो हम सभी अपने घर में रखते हैं यदि आप तुलसी के पौधे को अपनी खिड़की के पास रखेंगे तो मच्छर घर में प्रवेश नहीं करेंगे। तुलसी मच्छर के लार्वा की वृद्धि को भी रोकने में सहायक है।

अजवाइन पाउडर- अगर आपके घर में मच्छर बहुत बढ़ गये हैं तो आप अजवाइन पाउडर छिड़ककर अपने घर से भगा सकते हैं। कमरे के जिस भाग में मच्छर अधिक लगते हों वहाँ अजवाइन पाउडर छिड़क दीजिए फिर देखिए कमाल।

गेंदे के फूल- गेंदे के फूल किसे नहीं पसंद! गेंदे के फूल की महक बहुत अच्छी होती है। लेकिन मच्छर गेंदे के पौधों के आस पास नहीं भटकते हैं इसलिए आप अपनी बालकनी या बागीचे के गेंदे के पौधे अवश्य लगायें।

लहसुन की फलियां- लहसुन कच्ची फलियों को पीसकर पानी में उबाल लें और घर में छिड़काव करें। ऐसा करके आप मच्छरों को अपने घर और कमरों से दूर रख सकते हैं।

लैवेंडर का तेल- लैवेंडर की ख़ुशबू के क्या कहने! यह मन को मोहनी वाली महक होती है। यदि आप लैवेंडर के तेल को कमरे में रूम फ़्रेशनर के रूप में छिड़केंगे तो यह मच्छरों को घर से दूर रखने में आपकी मदद करेगा। आप इसे मलाई के साथ मिलाकर अपनी त्वचा में भी लगा सकते हैं जिससे और भी बेहतर परिणाम प्राप्त हों।

Created On :   25 Aug 2017 9:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story