जानिए इस पार्टी सीजन कौन सा स्टायल रहेगा IN

Know which style or dresses will trend in this party season
जानिए इस पार्टी सीजन कौन सा स्टायल रहेगा IN
जानिए इस पार्टी सीजन कौन सा स्टायल रहेगा IN

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आप क्या पहन रही हैं, इससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि आप उस आउटफिट में कितना कंफर्टेबल महसूस कर रही हैं। यानी फैशनेबल नजर आने के लिए अपना स्टाइल स्टेटमेंट जरूरी है। आप फैशन और ट्रेंड को मैच करने के लिए कुछ भी पहन लें, ये एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। अगर आप छोटे कपड़ों में खुद को कंफरटेबल महसूस नहीं करती तो ना पहनें, क्योंकि हो सकता है कि छोटे कपड़े पहनने से आप असहज महसूस कर सकती हैं और वो आपकी स्टायल को खराब बना सकता है। आपका कॉन्फिडेंस ही आपको स्टाइलिश और खूबसूरत बनाता हैं। न्यू ईयर ईव और क्रिसमस सेलिब्रेशन जल्द ही शुरू होने वाला हैं। ऐसे में आज हम आपको इस सीजन के बेस्ट पार्टी ड्रेसज के बारे में बताएंगे। इन ड्रेसज में जो भी ड्रेस आपको कम्फर्ट फील कराती हो, वो ही आप ट्राय करें। 

                       

सबसे पॉप्युलर पार्टी वेयर्स कौन-से हैं? 

- वेस्टर्न वेयर में गाउन, शॉर्ट स्कर्ट, शार्ट या लॉन्ग ड्रेस, फ्रॉक कोट, फ्रिंज जैकेट, डेनिम जैकेट, लेदर वेस्ट कोट आदि काफी पॉप्युलर हैं।

- विंटर सीजन में बूट्स हमेशा फैशन में रहते हैं इसलिए आप अपने बॉडी टाइप को सूट करते बूट्स भी पहन सकती हैं।

- ट्रेडिशनल आउटफिट में साड़ी सबसे पॉप्युलर पार्टी वेयर है। ज्यादातर भारतीय महिलाएं पार्टी-फंक्शन में साड़ी पहनना पसंद करती हैं।

-आजकल मार्केट में काफी स्टाइलिश रेडी टु वेयर साड़ियां उपलब्ध हैं, आप उन्हें ट्राई कर सकती हैं।

- आजकल ट्रेडिशनल गाउन की काफी वैरायटी मार्केट में उपलब्ध है, आप उन्हें भी ट्राई कर सकती हैं।

- फ्लोरलेंथ अनारकली भी ट्राई की जा सकती है।

                                              

विंटर सीजन के पार्टी ड्रेसेज

- डेनिम शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, क्रिस्प बटन शर्ट, नी लेंथ ब्लैक स्कर्ट, अच्छी फिटिंग की ब्लू जीन्स आदि विंटर सीजन में आपके वॉर्डरोब की जरूरत हैं।

- एक्सेसरीज में हाई हील वाले ब्लैक शूज, पर्ल या डायमंड ज्वेलरी, स्टाइलिश कार्डिगन, ट्रेंडी लेदर बैग आदि विंटर सीजन की खास जरूरत हैं।

- पार्टीज में ज्यादातर एलबीडी (लिटिल ब्लैक ड्रेस) पहनने का ट्रेंड है? पार्टी के लिए एलबीडी सिलेक्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

- एलबीडी पहनने का ट्रेंड यूनिवर्सल है इसलिए ज्यादातर लोग पार्टी में इसे पहनना पसंद करते हैं। पार्टी के लिए ऐसी ब्लैक ड्रेस चुनें जो आप पर सूट करे और जिसमें आप कम्फर्टेबल महसूस करें।

- इसी तरह ड्रेस की स्लीव, नेक और लंबाई भी आप अपनी पसंद और बॉडी टाइप के अनुसार चुन सकती हैं।

- आप नीलेंथ, उससे कम या ज्यादा लंबाई वाली स्लीवलेस, कप स्लीव या थ्रीफोर्थ स्लीव वाली ड्रेस भी ट्राई कर सकती हैं।

                               

पार्टी में रेड कलर का आउटफिट पहनना हो तो...

- इवनिंग पार्टी के लिए रेड कलर का गाउन या शॉर्ट ड्रेस परफेक्ट है।

- डे पार्टी के लिए स्किनी जीन्स और बूट्स के साथ रेड कैजुअल टॉप पहना जा सकता है।

- हां, रेड कलर चुनते समय अपने स्किन टोन का ध्यान जरूर रखें, उसी के अनुसार सही शेड का चुनाव करें।

 

स्मार्ट आइडियाज

                                 

- प्लस साइज वुमन को पार्टी के लिए ड्रेस या गाउन सलेक्ट करते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि वो न तो बहुत ज्यादा ढीला हो और न ही बहुत टाइट। प्लस साइज वुमन के लिए शिफॉन, जॉर्जेट, वेल्वेट आदि फैब्रिक परफेक्ट हैं।

                                     

- यदि आप बहुत पतली हैं तो पार्टी के लिए शॉर्ट ड्रेस, फ्लेयर्ड पैंट, रफल टॉप आदि ट्राई कर सकती हैं। पतली महिलाओं को बड़े प्रिंट वाले आउटफिट पहनने चाहिए और बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

                                     

- छोटे कद वाली महिलाओं को अच्छी फिटिंग वाले आउटफिट सलेक्ट करने चाहिए, ताकि इनकी बॉडी के कर्व हाईलाइट हों और हाइट पर ध्यान न जाए। 
 

Created On :   11 Dec 2017 4:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story