नींद की कमी बना सकती है मानसिक रूप से बीमार, जानें इसके नुकसान

Lack of proper sleep can make you mentally and physically sick
नींद की कमी बना सकती है मानसिक रूप से बीमार, जानें इसके नुकसान
नींद की कमी बना सकती है मानसिक रूप से बीमार, जानें इसके नुकसान

डिजिटल डेस्क,भोपाल। नींद ना आना, देर रात क जागने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। पूरी नींद और अच्छी नीद आना एक स्वस्थ शरीर और दिमाग की पहचान होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो चाहकर भी ठीक तरह से सो नहीं पाते। बस रातभर बिस्तर पर करवटें बदलते ही रह जाते हैं। कई स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि जब किसी व्यक्ति की नींद ठीक तरह से पूरी नहीं होती है तो उसका दिमाग सुस्त हो जाता है। इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि पूरी नींद ना होने से मानव शारीर और दिमाग पर किस तरह से असर पड़ता है। 

स्वाभाव हो जाता हैं चिड़चिड़ा

24 घंटे तक जागने वाले लोग काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।  किसी चीज पर आपका ध्यान नहीं लगता है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगता है। इससे चीजों को याद रखने की क्षमता भी कम हो जाती है।

मानसिक बीमारी के हो सकते हैं शिकार

72 घंटे तक ना सोना आपको मानसिक रूप से बीमार कर सकता है। इस स्थिति में उठे रहकर भी आपका दिमाग सोया रहता है। आपको कुछ याद ही नहीं रहता है।आपका मूड थोड़ी-थोड़ी देर में बदलता रहता है। आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। 

                         Image result for lack of sleep

दिल पर पड़ता है बुरा असर

36 घंटे तक उठे रहने से दिमाग के साथ दिल पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। 36 घंटे तक ना सोने से दिल की धड़कन कंट्रोल से बाहर हो जाती है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर में भी उतार चढ़ाव होता रहता है। इससे सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। आप कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते हैं।

सेक्स लाइफ पर होता है बुरा असर 

48 घंटे तक ना सोना आपके लिए काफी खतरनारक साबित हो सकता है। सटडी के अनुसार, 48 घंटे तक ना सोने से हमारे शरीर में मौजूद व्हाईट ब्लड सेल्स का लेवल बहुत कम हो जाता है। शरीर की इंफेक्शन के कारण होने वाली बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है। जिस वजह से हम कई बड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
 

Created On :   10 Dec 2017 7:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story